Jalandhar News: विधवा पेंशन का मकसद समाज को आर्थिक सहायता देना: MLA रमन अरोड़ा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) की ओर से केंद्रीय विधानसभा हलके के लाभपात्रियों को पेंशन (Pension) लगवाने की शुरू की गई मुहिम के तहत आज 300 से अधिक लाभपात्रियों को भगवान वाल्मीकि चौक समीप स्थित अपने कार्यालय में विधवा पेंशन व बुढ़ापा पेंशन (पी एन एल नंबर) मंजूरी के पत्र सौंपे।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

इस मोके विधायक श्री अरोड़ा ने कहा कि उनकी टीम की ओर से हलके के सभी वार्डों में जरूरतमंदों से फार्म भरवाने के लिए कैंप (Camp) लगाए थे।

The purpose of widow pension and old age pension is to provide social security and financial assistance to the needy sections of society: MLA Raman Arora
MLA Raman Arora

जिसके बाद विभाग ने उसे मंजूरी दे दी है। बकाया पेंशन लगवाने की प्रक्रिया भी चल रही है। उन्होंने कहा कि विधवापेंशन और वृद्धावस्था पेंशन का मकसद समाज के जरूरतमंद लोगों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है, जो अपनी स्वयं की आय से जीवनयापन करने में पूरी तरह असमर्थ हैं।

आर्थिक तौर पर मजबूत हो सकें- विधायक

विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार ने चुनावों के दौरान जनता से जो वादे किए थे उससे भी बढ़कर सहूलियतें आम वर्ग को दी जा रही हैं, ताकि वे आर्थिक तौर पर मजबूत हो सकें। उन्होंने बताया कि हलके के हजारों लाभार्थियों को 1500 रुपये प्रति महीने के हिसाब से पेंशन दी जा रही है। पंजाब सरकार ने शगुन की स्कीम भी 21 हजार रुपये बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दी है।

The purpose of widow pension and old age pension is to provide social security and financial assistance to the needy sections of society: MLA Raman Arora
old age pension

पेंशन लगवाने के लिए प्रयास जारी

विधायक रमन अरोड़ा ने बताया कि हलके के योग्य लाभपात्रियों को बनती पेंशन लगवाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार प्रदेश के गरीब और पिछड़े वर्गों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान इन लोगों का आर्थिक स्तर ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

विधवा पेंशन व बुढ़ापा पेंशन स्वीकृति पत्र प्राप्त करने वाले सभी लोगो ने विधायक रमन अरोड़ा का धन्यवाद किया। इस मौके पर हनी भाटिया, निज्जार जी ,सुभाष प्रभाकर, सूरज, संदीप पाहवा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *