Jalandhar News: पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी ने जारी किए विभिन्न आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंचायत चुनाव-2024 (Panchayat Election) के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए जिला मैजिस्ट्रेट डा. हिमांशु अग्रवाल द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बी.एन.एन.एस.), 2023 की धारा 163 के तहत विभिन्न आदेश जारी किए गए है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

जिला मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी जिला जांलधर के अधिकार क्षेत्र में जहां पचांयती चुनाव करवाए जा रहे है वहीं 5 से अधिक व्यक्तियों की बैठक से 48 घंटे की अवधि यानी 13-10-2024 को शाम 4:00 बजे से 15-10 बजे तक मतदान खत्म होने तक पाबंदी लगाई गई है।

जारी आदेशों में यह भी कहा गया है कि डोर-टू-डोर अभियान के तहत 48 घंटे के दौरान केवल चार व्यक्तियों के समूह के साथ घर-घर जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी राजनीतिक नेता, पदाधिकारी या पार्टी कार्यकर्ता, जो संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के पंजीकृत मतदाता नहीं हैं, उन्हें इस अवधि के भीतर यानी 13 अक्तूबर को शाम 4 बजे से 15 अक्तूबर को मतदान समाप्त होने तक निर्वाचन क्षेत्र खाली करना होगा।

यह आदेश 13 अक्तूबर को शाम 4 बजे से 15 अक्तूबर 2024 को मतदान समाप्ति तक लागू रहेगा। जिला मैजिस्ट्रेट ने जारी एक अन्य आदेश के अनुसार, 15 अक्तूबर को मतदान के दिन मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में कोई भी राजनीतिक दल प्रचार नहीं करेगा। ये आदेश 15 अक्तूबर 2024 से लागू होंगे।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *