NHAI Vacancy 2024: NHAI में सरकारी नौकरी का मौका, जानिए योग्यता और जरूरी डिटेल्स

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। NHAI Vacancy 2024: अच्छी कंपनी में सीधे ऑफिसर लेवल की जॉब खोज रहे हैं, तो आपके लिए वैकेंसी निकली है। दरअसल, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्यरत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) में नौकरी पाने का बेस्ट चांस आ गया है। जी हां, एनएचएआई ने मैनेजर की वैकेंसी निकाली है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई है। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 04 नवंबर 2024 है। इस दौरान योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एनएचएआई की ऑफिशियल वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Exam
Exam

NHAI Manager Eligibility: योग्यता

नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया में मैनेजर बनने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

इसके अलावा एडमिनिस्ट्रेशन/ह्यूमन रिसोर्स/पर्सनल मैनेजमेंट/इस्टेब्लिशमेंट में कम से कम चार साल का अनुभव होना भी जरूरी है। योग्यता संबंधित डिटेल्स अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।

NHAI Vacancy 2024
NHAI Vacancy 2024

वैकेंसी डिटेल्स

यह वैकेंसी ग्रुप ए की है, जिसमें अभ्यर्थियों की नियुक्ति सीधे मैनेजर की पद पर की जाएगी। वैकेंसी डिटेल्स और नोटिफिकेशन लिंक नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।

पद का नाम

मैनेजर (एडमिनिस्ट्रेशन)

वैकेंसी- 04 NHAI

नोटिफिकेशन- Manager Recruitment 2024 Official Notification Download PDF

एज लिमिट

आयुसीमा- एनएचएएआई कीइस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 56 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इससे अधिक आयुवर्ग के अभ्यर्थी इस पद के लिए अयोग्य हैं।

सैलरी- चयनित उम्मीदवारों को पीबी-3 (15600-39100/-) 6600/-रुपये ग्रेड पे वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया- यह भर्ती डेप्यूटेशन बेस पर की जाएगी। जिसमें अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी परीक्षा के सीधे इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।

यहां भेजना है फॉर्म

ऑनलाइन आवेदन के साथ उम्मीदवारों को भरे हुए एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को सत्यापित करके निर्धारित पते पर भेजना होगा। पता है- “डीजीएम (एचआर/एडमिन)-III, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, प्लॉट नंबर जी-5&6, सेक्टर-10, द्वारका, नई दिल्ली-11007।” इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

BN Real Estate
BN Real Estate

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *