Punjab News: चुनाव ऑब्जर्वर द्वारा चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक, ग्राम पंचायत चुनाव के प्रबंधों का जायज़ा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/ मालेरकोटला। Punjab News: पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा मालेरकोटला ज़िले के लिए तैनात किये चुनाव ऑब्जर्वर सीनियर आई.ए.एस. अधिकारी और सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के डायरैक्टर भुपिन्दर सिंह ने आज ग्राम पंचायत चुनाव (Gram Panchayat Elections) के प्रबंधों का जायज़ा लेने के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (ग्रामीण विकास) कम अतिरिक्त ज़िला चुनाव अधिकारी श्रीमती नवदीप कौर और अन्य चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

चुनाव ऑब्जर्वर (Election Observer) ने कहा कि किसी भी किस्म की शिकायत पर तुरंत कार्यवाही करके रिपोर्ट दी जाये और चुनाव प्रक्रिया में कोई लापरवाही न बरती जाये।

Election observer held a meeting with election officials and reviewed the arrangements for the Gram Panchayat elections.

लोकतंत्र में विश्वास

उन्होंने 15 अक्तूबर को ग्राम पंचायतों के होने वाली आम मतदान के मद्देनज़र सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और निर्विघ्न ढंग से पूरा करने के लिये राज्य चुनाव आयोग की हिदायतें सांझा की। चुनाव ऑब्जर्वर ने कहा कि सभी अधिकारी यह मतदान स्वतंत्र और निष्पक्षता के साथ करवाएं जिससे लोगों का चुनाव प्रक्रिया और लोकतंत्र में विश्वास बहाल रहे।

Election observer held a meeting with election officials and reviewed the arrangements for the Gram Panchayat elections.
Election observer

संहिता की पालना सख़्ती से की जा रही

अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर ने बताया कि चुनाव आचार संहिता की पालना सख़्ती से की जा रही है और चुनाव प्रक्रिया निर्विघ्नता सहित पूरा करने के लिए चुनाव अभ्यासों की रिहर्सलें करवाने सहित वोटें डालने के समूचे प्रबंध मुकम्मल हैं। इस मौके पर चुनाव ऑब्जर्वर ने अलग-अलग पोलिंग स्टेशनों, स्ट्रांग रूमों और इलाकों का दौरा किया।

इस मौके पर उप मंडल मैजिस्ट्रेट अहमदगढ़/ मालेरकोटला हरबंस सिंह, उप मंडल मैजिस्ट्रेट अमरगढ़ श्रीमती सुरिन्दर कौर, सहायक कमिशनर गुरमीत कुमार बांसल, ज़िला राजस्व अफ़सर श्रीमती मनदीप कौर, डी. डी. पी. ओ रिम्पी गर्ग, तहसीलदार मालेरकोटला शीसपाल सिंगला, नायब तहसीलदार अहमदगढ़ प्रवीन कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

BN Real Estate
BN Real Estate

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *