Punjab News: राज्य में भाईचारे को मजबूत करने के लिए नेक राह पर चलें, CM की जनता से अपील

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने शुक्रवार को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरे (Dussehra) के त्योहार पर लोगों से प्रदेश से सामाजिक बुराइयों को मिटाने और सत्य के मार्ग पर चलने की अपील की।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

यहां दशहरा ग्राउंड में जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरे का त्योहार हमें विनम्र रहने, अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने और नफरत से दूर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यही तीन कारण सबसे बुद्धिमान राजा रावण (Raone) के पतन का कारण बने।

Participated in Dussehra program in Amritsar
CM Participated in Dussehra program in Amritsar

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह त्योहार हमें भाईचारे को बनाए रखने का संदेश भी देता है। उन्होंने लोगों से प्रदेश की प्राचीन गरिमा को पुनः स्थापित करने के लिए सामाजिक बुराइयों को जड़ से समाप्त करने का आह्वान किया।

इस त्योहार को मनाने की सदियों पुरानी परंपरा- मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह त्योहार हमें हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की याद दिलाता है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारे देश में इस त्योहार को मनाने की सदियों पुरानी परंपरा है, जो समाज में सद्भावना, शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ-साथ समानता और सद्भावना वाले समाज के निर्माण के लिए आदर्श जीवन जीने का मार्ग दिखाती है।

CM Mann Participated in Dussehra program in Amritsar
CM Mann Participated in Dussehra program in Amritsar

उन्होंने लोगों से यह खुशी भरा त्योहार प्रदेश में शांति, सद्भाव और भाईचारे को प्रोत्साहित करने के लिए एकजुट होकर मनाने की अपील की।

एकता और भाईचारे का संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें इस त्योहार को जाति, नस्ल और रंग-भेद से ऊपर उठकर पूरे धार्मिक उत्साह के साथ मनाना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह त्योहार हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है।

Dussehra Celebration In Amritsar
Dussehra Celebration In Amritsar

उन्होंने कहा कि इस दिन हमें सभी सामाजिक बुराइयों से छुटकारा पाकर अपने राज्य को देश का अग्रणी बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि दशहरे का असली महत्व प्रेम और धर्मनिरपेक्षता के साथ अन्याय, बुराई और अहंकार के खिलाफ लड़ने में है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *