Rail Accident: तमिलनाडु में बड़ा ट्रेन हादसा! पटरी से उतरे 12 डिब्बे, मची चीख-पुकार; देखें Video

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चेन्नई। Rail Accident: तमिलनाडु (Tamil Nadu) में चेन्नई के पास मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस (Bagmati Express) एक मालगाड़ी से टकरा गई। 11 अक्टूबर की रात हुए हादसे में 12 डिब्बे पटरी से उतर गए, एक कोच और पार्सल वैन में आग लग गई।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

ट्रेन में 1360 पैसेंजर्स सवार थे। इनमें से 19 लोग घायल हुए। साउथ रेलवे के मुताबिक, हादसा चेन्नई से 41 किलोमीटर दूर कवराईपेट्टई रेलवे स्टेशन के पास हुआ। इस दौरान बागमती एक्सप्रेस की स्पीड 75 किमी/घंटा थी।

रेलवे ने बताया कि रात 8.27 बजे पोन्नेरी स्टेशन क्रॉस करने के बाद बागमती एक्सप्रेस को मेन लाइन पर चलने का ग्रीन सिग्नल मिला। कवराईपेट्टई रेलवे स्टेशन में पहुंचने से पहले लोको पायलट और ट्रेन क्रू को जोरदार झटका लगा।

ट्रेन मेन लाइन छोड़कर लूपलाइन में चली

झटके के बाद ट्रेन मेन लाइन छोड़कर लूपलाइन में चली गई। यहां पहले से एक मालगाड़ी खड़ी थी। बागमती एक्सप्रेस इससे टकरा गई।

rail Accident
rail Accident

रेलवे जांच कर रहा है कि ट्रेन लूप लाइन पर कैसे गई। फंसे हुए पैसेंजर्स को एक स्पेशल ट्रेन से उनकी आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि सरकार तेजी से राहत और बचाव कार्य में जुटी है। 13 अक्टूबर की सुबह तक लाइन के रेस्टोरेशन का काम पूरा हो जाएगा।

घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा

डिप्टी CM बोले- मैंने घायलों से पर्सनली मुलाकात की तमिलनाडु के डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन ने कहा- हमने व्यक्तिगत रूप से उन यात्रियों से मुलाकात की जो ट्रेन दुर्घटना में घायल हुए थे। सभी का स्टेनली अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमने डीन से घायलों की जानकारी के बारे में पूछा है। तिरुवल्लूर के जिला कलेक्टर से घटनास्थल पर मौजूद यात्रियों के एकोमोडेशन को लेकर भी जानकारी ली है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *