Background Dancer to Star: सलमान खान के साथ बैकग्राउंड डांसर, आज है सुपरस्टार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Background Dancer to Star: बैकग्राउंड डांसर के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाली ये एक्ट्रेस आज बॉलीवुड का जाना-माना नाम है। एक्ट्रेस ने जबरदस्त फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था और खूब चर्चा बटोरी थी।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

बॉलीवुड के भाईजान के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखना साधारण बात नहीं है। कभी सलमान खान (Salman Khan) के पीछे बैकग्राउंड डांसर बनकर पर्दे पर दिखाई देने वाली इस एक्ट्रेस ने सलमान के साथ लीड रोल किया और खूब तारीफें बटोरी।

salman-khan
salman-khan

अब तक तो आप समझ ही गए होंगे की हम सलमान खान के साथ ‘जय हो’ (Jai Ho) मूवी से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस डेजी शाह की बात कर रहे हैं। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले डेजी एक कोरियोग्राफर और मॉडल के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।

बैकग्राउंड डांसर से हीरोइन तक का सफर

सलमान की हीरोइन बनने से पहले डेजी शाह बैकग्राउंड डांसर थी और कोरियोग्राफर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। सलमान खान की पॉपुलर मूवी तेरे नाम (Tere Naam) के गाने लगन लागी और ओ जाना में डेजी बॉलीवुड के भाईजान के साथ बैकग्राउंड डांसर के तौर पर थिरक चुकी हैं।

यही नहीं डेजी इंडस्ट्री के जाने-माने कोरियोग्राफर्स में से एक गणेश आचार्य के साथ असिस्टेंट कोरियोग्राफर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। 2014 में एक्ट्रेस ने बैकग्राउंड से लाइमलाइट तक का सफर सलमान के साथ ‘जय हो’ मूवी के जरिए तय किया।

जय हो बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही और फिल्म में डेजी और सलमान की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद डेजी शाह हेट स्टोरी 3 और रेस 3 जैसी फिल्मों में भी नजर आईं लेकिन इन फिल्मों को जय हो इतनी सफलता और चर्चा नहीं मिली।

साउथ और गुजराती फिल्मों में भी किया है काम

जय हो से पहले डेजी शाह (Daisy Shah) साउथ इंडस्ट्री में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी थी। 2011 में एक्ट्रेस ने कन्नड़ मूवी भद्रा और उसके बाद बॉडीगार्ड में काम किया था। दरअसल, डेजी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साउथ की इन्हीं फिल्मों के साथ किया था।

साउथ के बाद बॉलीवुड में सलमान खान के साथ डेब्यू फिल्म जय हो से एक्ट्रेस को और पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद उन्होंने गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया। गुजरात फिल्म ‘गुजरात 11’ में डेजी ने मुख्य भूमिका निभाई थी जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। एक्टिंग के अलावा डेजी शाह ने बतौर मॉडल भी काम किया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *