Kisan Andolan: पंजाब में आज चक्का जाम, जालंधर के इन हाईवे पर किसान देंगे धरना

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Kisan Andolan: पंजाब (Punjab) में संयुक्त किसान मोर्चा (Sanyukt Kiasn Morcha) ने आज पूरे राज्य में कई जगहों पर सड़कें बंद करने का ऐलान किया है। जालंधर (Jalandhar) में भी किसान आज सड़कें जाम करेंगे। सबसे प्रमुख जाम जालंधर-लुधियाना हाईवे धन्नोवाली, जालंधर पठानकोट हाईवे भोगपुर के पास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

सड़क जाम को लेकर जालंधर सिटी और ग्रामीण पुलिस अधिकारी अलर्ट पर हैं। हाल ही में चंडीगढ़ में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। आज यानी रविवार को उक्त जाम तीन घंटे के लिए लगाया जाएगा। इसकी घोषणा संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलवीर सिंह राजेवाल ने की।

Paddy Bonus
Paddy Bonus

185 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद

मंत्री ने कहा था कि 2023-24 के दौरान अब तक राज्य भर में लगभग 185 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है। ज्यादातर किसानों के खातों में रुपए भेजे जा चुके हैं और जल्द बाकियों के खातों में पैसे भेज दिए जाएंगे। अब तक सरकार ने करीब 39,400 करोड़ सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किए।

मंत्री कटारूचक ने कहा कि किसानों द्वारा मंडियों में लाए गए धान के एक-एक दाने को खरीदने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इसे लेकर राज्य सरकार ने सुचारु व्यवस्था बनाई थी। जिसमें राज्य सरकार कामयाब रही।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *