Punjab News: मशहूर पंजाबी गायक के शो में जबरदस्त हंगामा, केस दर्ज की मांग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, खन्ना। Punjab News: पंजाब के खन्ना (Khanna) के खन्ना के ललहेड़ी रोड पर चल रहे दशहरा (Dussehra) कार्यक्रम के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। यहां पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू (Gulab Sidhu) के चलते शो को बीच में ही रोकना पड़ा।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

स्टेज पर बाउंसरों ने गुंडागर्दी करते हुए किसान की पगड़ी उतार दी। किसान और उसके बेटे को धक्के मार स्टेज से गिराया गया। इसके बाद मेले में जबरदस्त हंगामा हुआ।

Punjab Singer Gulab Sidhu Show Controversy
Punjab Singer Gulab Sidhu Show Controversy

जानकारी के अनुसार, किसान और उसके बेटे को ही गायक की स्टेज पर जाने से रोका गया। जब उन्होंने कहा कि वे जमीन के मालिक हैं तो बाउंसरों ने गुंडागर्दी शुरू कर दी।

बुजुर्ग किसान को धक्के मारे। बेटे ने विरोध किया तो उसे भी धक्के मारे गए। किसान की पगड़ी उतारने के बाद उसे बेटे समेत धक्के मार जमीन से गिरा दिया गया।

स्टेज पास ट्रैक्टर लेकर पहुंचे साथी

इस घटना के बाद किसान के साथी लोगों की भीड़ के बीच ट्रैक्टर लेकर स्टेज के पास पहुंच गए। जिसके बाद गुलाब सिद्धू को शो रोकना पड़ा। हालात बिगड़ते देख गुलाब सिद्धू शो छोड़कर भागे। उनकी कई गाड़ियां भी वहीं रोक ली गईं।

The farmer's companions reached near the stage with a tractor amidst a crowd of people.
The farmer’s companions reached near the stage with a tractor amidst a crowd of people.

बाउंसरों खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

सूचना मिलने के बाद एसएसपी अश्विनी गोत्याल समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसान और उसके परिवार के लोग मांग कर रहे हैं कि बाउंसरों खिलाफ केस दर्ज किया जाए। एसपी सौरव जिंदल ने कहा कि दोनों पक्षों को बुलाकर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। जो भी बनती कार्रवाई होगी की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *