Punjab News: ज्वेलरी की दुकान पर चोरी, चोरों ने सोना और चांदी चुराया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में ज्वेलर की दुकान (Jeweler Shop) पर चोरी का मामला सामने आया है। घटना लुधियाना (Ludhiana) में ताजपुर रोड पर एक ज्वेलरी की दुकान को दो चोरों ने निशाना बनाया। बदमाश दुकान का शटर साइड से उखाड़ कर अंदर दाखिल हुए।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

अंधेरा होने के कारण चोरों ने अपने मोबाइल की टौर्च जला कर वारदात को अंजाम दिया। दोनों चोरों के चेहरे दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) में कैद हो गए है। जल्दबाजी में एक चोर अपना मोबाइल दुकान के अंदर ही भूल गया। बदमाशों ने दुकान से सोना और चांदी चुराया है।

Ludhiana Theft Tajpur Road Shri Bala Ji Jeweler Shop
Ludhiana Theft Tajpur Road Shri Bala Ji Jeweler Shop

सुबह की वारदात

जानकारी देते हुए दुकानदार मनीष कुमार ने कहा कि ताजपुर रोड पर उनकी श्री बाला जी ज्वेलरी के नाम से दुकान है। रोजाना की तरह ही वह दुकान बंद करके घर चले गए।

रात पौने 3 बजे दो चोर दुकान का शटर उखाड़ कर अंदर दाखिल हुए। मनीष मुताबिक पड़ोसियों ने आज सुबह उन्हें करीब 4 बजे फोन करके वारदात की जानकारी दी। दुकान के अंदर जब दाखिल हुए तो सारा सामान बिखरा देखा।

Ludhiana Theft Tajpur Road Shri Bala Ji Jeweler Shop
Shopkeeper Manish Kumar.

दुकान के चोरों ने शीशे भी तोड़े

चोरों ने दुकान के कई शीशे भी तोड़ दिए। दुकान में अभी कितना नुकसान हुआ यह अभी पता नहीं चला। चोरों ने शटर को उखाड़ने की कोशिश की। सबल की मदद से शटर को साइड से उखाड़ा गया है। इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में सहम है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है की चोरों को जल्द दबोच लेगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *