Punjab News: देर रात अचानक चेकिंग के लिए पहुंचे DGP गौरव यादव, कर्मचारियों से की बात

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 177 शब्द|📅 19 Oct 2024

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना (Ludhiana) में देर रात डीजीपी गौरव यादव औचक दाैरे पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस द्वारा की गई स्पेशल नाकाबंदी को चेक किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

वहीं अचानक डीजीपी के दौरे की बात सामने आते ही पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल सहित सारे सीनियर अधिकारी सड़कों पर उतर आए। उन्होंने विशेष नाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने नाकों पर जांच करवा रहे वाहन चालकों से भी बातचीत की।

डीजीपी यादव ने मुलाजिमों से बातचीत कर उनके रजिस्टर चेक किया और आम लोगों से भी बातचीत की। उनसे पूछा कि किसी ने उनके साथ दुर्व्यवहार से तो नहीं किया। पुलिस कर्मचारियों ने अपराधियों पर लगाम लगाने वाले ऐप के बारे में भी डीजीपी यादव को जानकारी दी।

Punjab News: देर रात अचानक चेकिंग के लिए पहुंचे DGP गौरव यादव, कर्मचारियों से की बात

गौरव यादव ने लोगों से बातचीत कर पुलिस की जमीनी स्तर पर कार्यप्रणाली को भी परखा। इसके अलावा उन्होंने चेकिंग दौरान वाहन चालको से बात भी की। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है।

Punjab News: देर रात अचानक चेकिंग के लिए पहुंचे DGP गौरव यादव, कर्मचारियों से की बात
















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *