Ekta Kapoor Gandi Baat Controversy: वेब सीरीज ‘गंदी बात’ में नाबालिग लड़कियों पर शूट किया आपत्तिजनक VIDEO, एकता कपूर पर POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज

Daily Samvad
4 Min Read
Ekta Kapoor Gandi Baat Controversy
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुंबई। Ekta Kapoor Gandi Baat Controversy: बॉलीवुड (Bollywood) और टीवी सीरियल (TV Serial) की प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) और उनकी मां शोभा कपूर (Shobha Kapoor) के खिलाफ मुंबई (Mumbai) में POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। यह केस ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platforms) ऑल्ट बालाजी (ALT Balaji) की वेब सीरीज (Web Series) ‘गंदी बात’ (Gandi Baat) के सीजन 6 से जुड़ा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

एकता कपूर (Ekta Kapoor) और उनकी मां शोभा कपूर (Shobha Kapoor) पर आरोप है कि उन्होंने इस वेब सीरीज (Web Series) में नाबालिग लड़कियों के आपत्तिजनक सीन्स फिल्माए थे। हालांकि ये विवादित एपिसोड इस एप पर फिलहाल स्ट्रीम नहीं हो रहा है।

Ekta Kapoor और उनकी मां शोभा कपूर
Ekta Kapoor और उनकी मां शोभा कपूर

मुंबई के एक शख्स ने FIR कराई

मुंबई के बोरिवली स्थित एमएचबी पुलिस थाने में एक स्थानीय नागरिक ने ऑल्ट बालाजी की पूर्व निर्माता एकता और उनकी मां शोभा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए हैं कि सीरीज के एक एपिसोड में POCSO एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ सीन दिखाए गए थे।

Gandi Baat
Gandi Baat

महापुरुषों और संतों का अपमान

इसके साथ ही वेब सीरीज में सिगरेट के विज्ञापन का इस्तेमाल करते हुए महापुरुषों और संतों का अपमान किया गया। इसकी वजह से शिकायतकर्ता की भावनाओं को ठेस भी पहुंची।

इस तरह सीरीज में पोक्सो एक्ट के अलावा IT एक्ट 2000, वुमन प्रोहिबिशन एक्ट 1986 और सिगरेट्स-अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 जैसे कानूनों का उल्लंघन किया गया है।

Ekta Kapoor Gandi Baat
Ekta Kapoor Gandi Baat

एकता और शोभा ने क्या कहा

हालांकि अभी तक इस मामले में एकता कपूर या शोभा कपूर की ओर से कोई बयान नहीं आया है। हाल ही में बच्चों पर बनने वाली अश्लील फिल्मों पर अदालत की हुई टिप्पणी के बाद इन दोनों के खिलाफ ये मामला दर्ज किया गया है।

बीते 27 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया था। कोर्ट ने कहा था कि बच्चों को लेकर इस तरह का अश्लील कंटेंट देखना, पब्लिश करना और डाउनलोड करना गुनाह है।

Ekta Kapoor
Ekta Kapoor

पहले भी केस दर्ज हुआ था

एकता और उनकी वेब सीरीज ‘गंदी बात’ इससे पहले भी विवादों में रही है। 2020 में इसी सीरीज के एक सीजन में सेना के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री दिखाने के मामले में एकता के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

बिहार के बेगूसराय जिले की एक अदालत ने तो एकता और शोभा की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। केस को एकता ने हाईकोर्ट में चुनौती भी दी थी।

उनकी तरफ से कहा गया था कि वेब सीरीज में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। जांच और पक्ष सुने बगैर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इसे निरस्त किया जाना चाहिए। इस मामले की जांच अभी जारी है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *