Hair Care Tips: बालों के झड़ने से परेशान, रात को सोने से पहले करें ये काम

Daily Samvad
3 Min Read
Hair fall
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Hair Care Tips: काले लंबे घने बाल हर किसी की चाहत होती है। बालों की खूबसूरती किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व को आकर्षक बनाती है। लेकिन इनका असमय सफेद होना या झड़ना, पर्सनालिटी को खराब करता है। वैसे तो बालों का झड़ना (Hair Fall) आम बात है, जो दिन के साथ-साथ रात को सोते समय भी टूटते हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

लेकिन अगर आपके बाल ज्यादा मात्रा में झड़ते हैं तो यह चिंता का विषय बन सकता है। वैसे तो इनके झड़ने के कई कारण होते हैं लेकिन रात में सोते समय हमारी कुछ गलतियों (Hair Care Mistakes At Night) की वजह से भी ये झड़ने लगते हैं।

Hair Care Tips: बालों के झड़ने से परेशान, रात को सोने से पहले करें ये काम

बालों के गिरने के मुख्य कारण

तकिए का घर्षण- सूती तकिए से बालों में घर्षण यानी फ्रिक्शन होता है, जिससे बाल कमजोर होकर टूट सकते हैं।

हाइड्रेशन की कमी- नमी की कमी से बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं।

खुले बाल- सोते समय खुले बाल ज्यादा उलझते हैं और टूटने का खतरा बढ़ जाता है।

तनाव- मानसिक तनाव से भी बालों का झड़ना तेज हो सकता है।

असंतुलित पोषण- विटामिन और प्रोटीन की कमी से बाल कमजोर हो जाते हैं।

Hair Care Tips: बालों के झड़ने से परेशान, रात को सोने से पहले करें ये काम

बालों के झड़ने से रोकने के लिए

सिल्क या साटन तकिए का इस्तेमाल करें- यह बालों में घर्षण को कम करता है, जिससे बालों का टूटना रुकता है और बाल मुलायम रहते हैं।

बालों को बांधकर सोएं- बालों को ढीली चोटी में बांधने से वे उलझते नहीं हैं और टूटने से बचते हैं। इससे बाल रातभर सुरक्षित रहते हैं।

नारियल या जैतून का तेल लगाएं- सोने से पहले हल्की तेल मालिश करें। यह बालों को पोषण देता है और खोपड़ी को हाइड्रेट रखता है, जिससे बाल मजबूत होते हैं।

बालों को साफ और हाइड्रेट रखें- मॉइश्चराइजिंग हेयर सीरम का उपयोग करें ताकि बालों में नमी बनी रहे और वे सूखकर न टूटें।

तनाव प्रबंधन- ध्यान और योग जैसी तकनीकें अपनाकर तनाव को नियंत्रित करें, क्योंकि तनाव बालों के झड़ने का एक बड़ा कारण होता है।

गीले बालों के साथ कभी न सोएं- रात में सोने से पहले गीले बालों को सुखा कर ही सोएं, क्योंकि गीले बाल कमजोर होते हैं जिससे वे ज्यादा टूटते हैं।

Hair Care Tips: बालों के झड़ने से परेशान, रात को सोने से पहले करें ये काम
Hair Care Tips: बालों के झड़ने से परेशान, रात को सोने से पहले करें ये काम

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *