Punjab News: पंजाब के किसानों  की भलाई नहीं चाहती केंद्र सरकार- बरिंदर कुमार गोयल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: केंद्र सरकार पंजाब के किसानों का भला नहीं चाहती। यह शब्द कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल (Barinder Kumar Goyal) ने चंडीगढ़ में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा पंजाब के किसानों के साथ भेदभाव करती रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

उन्होंने कहा कि किसानों की एमएसपी की मांग तो पूरी नहीं हुई, लेकिन केंद्र सरकार जान-बूझ कर तय समय पर फसल नहीं उठा रही है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) स्वयं केंद्रीय मंत्री से मिले, लेकिन इसके बावजूद केंद्र ने पंजाब के गोदाम खाली नहीं कराए।

Punjab News: पंजाब के किसानों  की भलाई नहीं चाहती केंद्र सरकार- बरिंदर कुमार गोयल

अत्याचारों का जवाब अब जनता देगी

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अन्नदाता की बात करने वाले देश के प्रधानमंत्री आज चुप बैठे हैं। उन्होंने कहा कि देश का अन्न भंडार भरने वाले पंजाब राज्य पर हो रहे अत्याचारों का जवाब अब जनता देगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के मजाक के कारण आज पंजाब के किसान धरने पर बैठे हैंl। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भूल गई है कि देश की आजादी के बाद पैदा हुए अनाज संकट के दौरान पंजाब के किसानों ने ही देश का पेट भरा था। उन्होंने कहा कि पंजाब हर बात अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पंजाब के किसानों का हक देना चाहिए।

Punjab News: पंजाब के किसानों  की भलाई नहीं चाहती केंद्र सरकार- बरिंदर कुमार गोयल
Punjab News: पंजाब के किसानों  की भलाई नहीं चाहती केंद्र सरकार- बरिंदर कुमार गोयल
















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *