डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 31 October 2024: आज वीरवार है, आज दिवाली (Diwali 2024) है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आज यानी 31 अक्टूबर को है। पंचांग के अनुसार, इस तिथि का समापन दोपहर में 03 बजकर 48 मिनट पर होगा। इसके बाद अमावस्या तिथि की शुरुआत होगी।
यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला
हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर दीवाली का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में आज यानी 31 अक्टूबर को दीवाली (Diwali 2024 Puja Muhurat) मनाई जा रही है। इस तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में चलिए पंडित प्रमोद शास्त्री से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time) के विषय में।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 31 October 2024)
पंचांग के अनुसार, 31 अक्टूबर को (Diwali 2024 Shubh Muhurat) लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त संध्याकाल 05 बजकर 36 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 51 मिनट तक है।
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 28 मिनट पर
- सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 46 मिनट पर
- चंद्रोदय- सुबह 06 बजकर 09 मिनट पर
- चंद्रास्त- दोपहर 04 बजकर 49 मिनट पर
- वार – गुरुवार
- ऋतु – शरद

शुभ समय (Today Shubh Muhurat)
- ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 49 मिनट से 05 बजकर 41 मिनट तक
- विजय मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से 02 बजकर 39 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 36 मिनट से 06 बजकर 02 मिनट तक
अशुभ समय
- राहुकाल – दोपहर 01 बजकर 27 मिनट से 02 बजकर 50 मिनट तक।
- गुलिक काल – सुबह 09 बजकर 18 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक।
- दिशा शूल – दक्षिण

नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल
भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
उत्तम चन्द्रबलम
मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन
चन्द्र राशि – कन्या








