डेली संवाद, चंडीगढ़। Municipal Corporation Election: Nagar Nigam Chunav in Punjab- 21 दिसंबर को होने वाले जालंधर (Jalandhar) नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की ओर से जारी सूची में 26 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर
कांग्रेस ने चरणजीत मक्कड़ और अश्वनी जंगराल को भी टिकट दिया है। यहां बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने 58 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।
पढ़ें लिस्ट
बता दें कि पंजाब में 5 नगर निगमों और 43 नगर परिषदों पर नगर निगम चुनाव 21 दिसंबर को होंगे और उसी दिन मतदान के बाद शाम को वोटों की गिनती की जाएगी। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 से शाम 4 बजे तक होगी। यहां बता दें कि पंजाब में फगवाड़ा, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और पटियाला (Patiala) में निगम चुनाव होंगे।