India vs Australia: कनाडा के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में भी खालिस्तानियों ने किया हंगामा, वीडियो वायरल

Daily Samvad
2 Min Read
कनाडा के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में भी खालिस्तानियों ने किया हंगामा
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 321 शब्द|📅 26 Dec 2024

डेली संवाद, मेलबर्न। India vs Australia 4th Test: कनाडा (Canada) और अमेरिका (America) के बाद अब ऑस्ट्रेलिया (Australia) में भी खालिस्तानी (Khalistani) समर्थकों ने हंगामा किया। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia 4th Test) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न (Melbourne) में खेला जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

इस टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) के बाहर खालिस्तानी और भारतीय समर्थक भिड़ गए। एक दर्जन खालिस्तानी झंडा लेकर भारत विरोधी नारे लगा रहे जिसका भारतीय लोगों ने जमकर विरोध किया। भारतीय समर्थकों ने भारत जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका मुंह चुप करा दिया। वहीं इस भिड़ंत को लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

India vs Australia: कनाडा के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में भी खालिस्तानियों ने किया हंगामा, वीडियो वायरल

खालिस्तानी और भारतीय समथर्क के बीच झड़प

दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच आज यानी 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया।

इस टेस्ट मैच से पहले मेलबर्न (Melbourne) क्रिकेट ग्राउंड के बाहर खालिस्तानी और भारतीय समथर्क के बीच झड़प देखने को मिली। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे खालिस्तान समर्थकों और भारतीय फैंस हाथ में झंडा लेकर आपस में लगातार नारे लगाकर आपस में भिड़ रहे हैं।

India vs Australia: कनाडा के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में भी खालिस्तानियों ने किया हंगामा, वीडियो वायरल

खालिस्तानी समर्थकों से टकराव

यह घटना आज सुबह की है, जब भारतीय प्रशंसकों का खालिस्तानी समर्थकों से टकराव हुआ, जिन्हें विक्टोरिया पुलिस (Victoria Police) ने बाद में वहां से हटाया। मेलबर्न टेस्ट मैच की टिकट नहीं होने के बावजूद खालिस्तानी समर्थक केवल हंगामा मचाने के लिए सुबह पहुंचे थे। हालांकि, स्थिति को जल्दी ही नियंत्रित कर लिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *