Jalandhar News: जालंधर में ‘महिला’ मेयर! AAP खेल सकती है नया दांव, शहर में 44 महिलाएं जीती हैं पार्षद चुनाव

Daily Samvad
4 Min Read
Jalandhar News: जालंधर में 'महिला' मेयर! AAP खेल सकती है नया दांव, शहर में 44 महिलाएं जीती हैं पार्षद चुनाव
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Mayor of Jalandhar- जालंधर नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) में बहुमत जुटाने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) आज मेयर (Mayor), सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के नामों की घोषणा कर सकता है। इनके नाम दिल्ली में तय हो चुके हैं, AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन नामों की घोषणा करेंगे। चर्चा यह है कि किसी महिला को मेयर की कुर्सी सौंपी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जालंधर (Jalandhar) में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 38 वार्ड जीते थे। जिससे बहुमत नहीं मिल सका। इसके बाद आम आदमी पार्टी के मंत्रियों और नेताओं ने कांग्रेस, भाजपा और आजाद पार्षदों को तोड़कर बहुमत जुटाया। अब मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के नामों की घोषणा होगी। इसके लिए कई नाम रेस में चल रहे हैं।

Mayor in Jalandhar
Mayor in Jalandhar

ये नाम मेयर की दौड़ में

मेयर पद के लिए विनीत धीर के साथ अश्वनी अग्रवाल, अमित ढल्ल और मुकेश सेठी के नाम चर्चा में आए हैं। हालांकि नगर निगम का इतिहास रहा है कि जो भी नाम चर्चा में आते हैं, उन्हें मेयर की कुर्सी नसीब नहीं होती। फिलहाल इन चार नामों के अलावा कई और नाम पार्टी के पास है। अगर महिला मेयर बनी तो, कई महिलाओं के नाम शार्टलिस्ट किए गए हैं।

सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए सौदेबाजी भी हो सकती है। कांग्रेस, भाजपा और आजाद प्रत्याशी जो AAP में शामिल हुए हैं, इन्हीं में से किसी को सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद से नवाजा जा सकता है। उधर, एक चर्चा यह भी है कि इस बार कहीं किसी महिला को मेयर न बना दिया जाए।

Mayor in Jalandhar Punjab
Mayor in Jalandhar Punjab

नगर निगम में 44 पार्षद महिलाएं

आपको बता दें कि इस बार नगर निगम में 44 पार्षद महिलाएं हैं। जिससे चर्चा यह भी है कि जालंधर के मेयर की कुर्सी किसी महिला पार्षद को मिल सकती है। इससे पहले भी जालंधर के 80 वार्ड में से 44 पार्षद महिलाएं ही थी। इस बार वार्ड बढ़ कर 85 तो हुए लेकिन महिलाओं की संख्या 44 ही रही।

AAP की 18 महिला पार्षद

चुनावों में कांग्रेस की 17, आप की 16, भाजपा की 9 और 1 निर्दलीय महिला उम्मीदवार जीत के बाद हाउस तक पहुंची है। 39 सीट जीतने वाली आप ने बहुमत की जोड़ तोड़ में करते हुए कांग्रेस और भाजपा की एक-एक महिला पार्षद को अपने खेमे में कर लिया। इस तरह आप के पास अब 18 महिला पार्षद है।

कांग्रेस में महिलाओं का दबदबा

कांग्रेस की 24 सीटों में से 17 पर महिलाओं ने जीत की बाजी मारी। सबसे अधिक कांग्रेस में जीत हासिल करने वाली महिलाओं का प्रतिशत 70.83 रहा। इसी तरह भाजपा की 19 सीटों में 9 पर महिलाओं ने जीत दर्ज कर आंकड़ा 47.36 प्रतिशत रखा जबकि आम आदमी पार्टी की कुल 39 सीट में से 16 महिलाओं की जीत से आंकड़ा 41.02 प्रतिशत रहा।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *