Daily Horoscope: आज मित्रों से मिलेगा सहयोग, परिवार के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं, पढ़ें अपना राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 27 December 2024: आज 27 दिसंबर 2024 की तारीख है, दिन है शुक्रवार (Friday)। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, 27 दिसंबर का दिन सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ राशि के जातक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक या सैर-सपाटे पर जा सकते हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा। इससे मन प्रसन्न रहेगा। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope)।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज मित्रों से मिलेगा सहयोग, परिवार के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं, पढ़ें अपना राशिफल

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लॉस हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें, नहीं तो व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज मित्रों से मिलेगा सहयोग, परिवार के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं, पढ़ें अपना राशिफल

आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज मित्रों से मिलेगा सहयोग, परिवार के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं, पढ़ें अपना राशिफल

आज आप किसी कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा में अपने सामान की हिफाजत करें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आप और आपका परिवार आ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निवेश करने से आज बचें। परिवार में पत्नी और बच्चों से झगड़ा हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज मित्रों से मिलेगा सहयोग, परिवार के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं, पढ़ें अपना राशिफल

पत्नी और बच्चों को लेकर आज आप परिवार में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। बच्चों की शिक्षा के लिए आज अपना घर चेंज कर सकते हैं। स्वास्थ्य में लाभ होगा। पत्नी से मनमुटाव दूर होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया पार्टनर आज आपसे मिल सकता है। कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज मित्रों से मिलेगा सहयोग, परिवार के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं, पढ़ें अपना राशिफल

आज आप किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परिवार में कुछ परेशानियां महसूस होंगे। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी लोगों से विवाद हो सकता है, जिस कारण व्यापार में नुकसान के चांस है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज मित्रों से मिलेगा सहयोग, परिवार के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं, पढ़ें अपना राशिफल

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य का योग बन सकता है। आज रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। साथ ही किसी नए कार्य का शुभारंभ आज पार्टनर के साथ कर सकते हैं। परिवार में माहौल शानदार रहेगा। आप के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज मित्रों से मिलेगा सहयोग, परिवार के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं, पढ़ें अपना राशिफल

आप जिस कार्य के लिए बहुत दिन से प्रयासरत हैं, आज आपका वह कार्य पूर्ण होता दिखेगा, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए अपने मित्रों रिश्तेदारों से सहयोग मांग सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। परिवार के लोगों में कुछ बातों को लेकर मतभेद होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज मित्रों से मिलेगा सहयोग, परिवार के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं, पढ़ें अपना राशिफल

आज परिवार के साथ बाहर जाना हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ आज का समय अच्छा बीतेगा। आज कोई बड़े काम का ऑफर आपको मिल सकता है, जिस कारण घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज मित्रों से मिलेगा सहयोग, परिवार के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं, पढ़ें अपना राशिफल

आज आप कोई बड़ा काम शुरू न करें, नहीं तो हानि हो सकती है। विशेषकर कर्ज से बचें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में सहयोगी लोगों के साथ छोड़ने से हानि होगी। परिवार में कोई नया मेहमान आएगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज मित्रों से मिलेगा सहयोग, परिवार के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं, पढ़ें अपना राशिफल

आज आप कुछ बातों को लेकर मानसिक तौर से दबाव महसूस करेंगे। आप किसी कार्य के पूर्ण होने के लिए अत्यधिक परिश्रम करेंगे परंतु सफलता आज आपको मिलना थोड़ा कठिन होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में वाद-विवाद से दूर रहें। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज मित्रों से मिलेगा सहयोग, परिवार के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं, पढ़ें अपना राशिफल

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण दुखी हो सकते हैं। हो सकता है आप पर कोई झूठा आरोप प्रत्यारोप लगाया जाए, जिस कारण आपकी छवि पर असर पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने मित्रों आदि से बड़ा सहयोग मिल सकता है, जिस कारण व्यापार में लाभ का योग बनेगा। संपत्ति विवाद के कारण मन अशांत रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज मित्रों से मिलेगा सहयोग, परिवार के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं, पढ़ें अपना राशिफल

आज आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अपने सामान की रक्षा करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। खानपान पर ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत की योजना बन सकती है। नौकरी में अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार में ससुराल पक्ष से मनमुटाव हो सकता है।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *