डेली संवाद, मानसा। Power Cut: पंजाब में रोजाना अलग अलग शहरों में बिजली कट (Electricity) लग रहे हैं। इसी क्रम में पंजाब के मानसा (Mansa) जिले के लोगों के लिए यह अहम खबर है। दरअसल, कल यानी कि 29 दिसंबर को लंबा पावरकट लगने जा रहा है।
यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें
जानकारी के मुताबिक 66 के.वी. ग्रिड कोटधर्मू से चलते 11 KV हीरेवाला यू.पी.एस. फीडर की बिजली (Electricity) सप्लाई 29 दिसंबर को जरूरी मुरम्मत के कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।

परेशानी का सामना करना पड़ सकता
इसमें गांव नंगल कलां व नंगल खुर्द प्रभावित रहेंगे। यह जानकारी एस.डी.ओ. शहरी सब-डिवीजन मानसा इंजीनियर गुरबख्श सिंह ने दी। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


