Weather Today: कश्मीर में भारी बर्फबारी, नेशनल हाईवे बंद, 2000 से ज्यादा गाड़ियां फंसी, आर्मी ने 68 टूरिस्ट रेस्क्यू किए

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Weather Today: पहाड़ों में बर्फबारी (Snowfall) और मैदानी इलाके में हो रही बारिश (Rain) के कारण सूमचा उत्तर भारत ठंड (Cold) की चपेट में है। उधर, जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के गुलमर्ग (Gulmarg) और तनमार्ग में बर्फबारी के कारण फंसे 68 टूरिस्ट को शुक्रवार देर रात सेना ने रेस्क्यू किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

आर्मी (Indian Army) ने बताया कि अचानक हुई भारी बर्फबारी और सड़कों के बंद होने के कारण 30 महिलाओं और 8 बच्चों समेत 68 लोग घाटी पर फंस गए थे। उन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। उन्हें शेल्टर और दवाएं भी दी गईं।

Weather Jammu Kashmir
Weather Jammu Kashmir

हाईवे पर फंसे 2000 वाहन

बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह हाईवे (Srinagar-Leh Highway) और मुगल रोड को बंद हो गया। श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे (Srinagar-Jammu National Highway) पर 2,000 वाहन फंस गए। श्रीनगर एयरपोर्ट (Srinagar Airport) पर 5 उड़ानें भी रद्द हुईं। बनीहाल-बारामूला सेक्शन पर रेल सर्विस भी बाधित हुई है।

इधर, मैदानी इलाकों में ठंड के साथ बारिश भी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को दिल्ली में 24 घंटे में शहर में 9.1mm बारिश दर्ज की गई। यह पिछले 15 साल में दिसंबर महीने की सबसे ज्यादा बारिश रही।

Weather Jammu Kashmir
Weather Jammu Kashmir

राजस्थान में बारिश

वहीं, राजस्थान के अजमेर में भी दिसंबर महीने में पिछले 24 घंटे के दौरान 21.4mm से ज्यादा बरसात रिकॉर्ड हुई। यह पिछले 14 साल में दिसंबर की सबसे ज्यादा बारिश है।

UP के मुजफ्फरपुर में तेज बारिश के कारण एक मकान गिर गया, जिससे महिला की मौत हो गई। बारिश और ठंड के कारण गाजियाबाद-मेरठ में 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

शुक्रवार को MP के कई जिलों में बारिश हुई। रतलाम, मंदसौर, बैतूल, आलीराजपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा।

Weather Jammu Kashmir
Weather Jammu Kashmir

पहाड़ों में कैसा रहेगा मौसम

जम्मू-कश्मीर: 29 से 31 दिसंबर तक मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 1 से 5 जनवरी के बीच कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।

उत्तराखंड: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में शीतलहर और भारी बर्फबारी की संभावना है। चमोली में सभी सरकारी, गैर-सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्‌टी घोषित कर दी गई है।

हिमाचल प्रदेश: शुक्रवार को छह जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी हुई है, जिसके चलते लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला और किन्नौर में अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

Weather Jammu Kashmir
Weather Jammu Kashmir

बर्फबारी और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 3 राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इसमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश शामिल है। इसके अलावा 8 राज्यों में बारिश की संभावना भी जताई है।

इनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं। यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में आंधी-तूफान और बिजली चमकने का भी अलर्ट है।



















Leave a Comment