Jalandhar News: जालंधर में 22 लाख रुपए की ठगी, दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Fraud Travel Agent
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर (Jalandhar) के एक बुजुर्ग से करीब 22 लाख रुपए की ठगी हुई है। ठग से यह कारनामा बुजुर्ग से निवेश (Investment) करवाने के नाम पर किया। ठगों ने कॉल करके बुजुर्ग को मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया और बातों में फंसा कर अकांउट खाली कर दिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

पुलिस ने केरल (Kerla) और के मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बदमाशों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शहर के पॉश एरिया डिफेंस कॉलोनी (Defence Colony) के रहने वाले बुजुर्ग महिंदर सिंह द्वारा ये शिकायत कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों को दी गई। जिसकी जांच एंटी फ्रॉर्ड विंग को मार्क हुई थी। उन्होंने जांच के बाद ये मामला बारादरी थाने में दर्ज करवाया।

मोटा मुनाफे का लालच

डिफेंस कालोनी के रहने वाले महिंदर सिंह ने कहा कि बीते साल सितंबर माह में उनके साथ ये ठगी हुई थी। उन्हें 26 सितंबर को एक फोन आया था। जिसमें उसने अपने आप को बड़ा अधिकारी बताया। पीड़ित को बातों में लेकर आरोपी ने कहा- इन्वेस्टमेंट करने पर उन्हें मोटा मुनाफा भी होगा।

अपनी बातों में लेकर आरोपियों ने पीड़ित से ठगी कर दी और खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लिए। जब ठगी का पता चला तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच में आरोपियों का नाम केरल के रहने वाले विवेक और मध्य प्रदेश के रहने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *