Weather Update: पंजाब के 13 जिलों में जारी हुआ अलर्ट, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Weather Update: पंजाब (Punjab) में आज भी शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 48 घंटे तक राज्य के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

वहीं अगले एक सप्ताह के अंदर दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। जिसके बाद राज्य में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।

सुबह के समय शीतलहर का असर ज्यादा रहेगा। दिनभर आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है और अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

30 जनवरी से बारिश के आसार

पंजाब में आने वाले सप्ताह में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। दोनों का असर हिमाचल के पहाड़ी इलाकों पर पड़ेगा। पहला पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी से सक्रिय हो रहा है। पहाड़ों के अलावा मैदानी इलाकों में भी इसका हल्का असर देखने को मिल सकता है।

इस पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद 30 और 31 जनवरी को पंजाब के मैदानी इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी के आसार हैं। जबकि, दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 1 फरवरी से सक्रिय हो रहा है। इसका असर भी पहाड़ी इलाकों में सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा।

Fog
Fog

पंजाब के शहरों का मौसम

अमृतसर- कोल्ड वेव की चेतावनी दी गई है। आसमान साफ रहेगा। तापमान 4 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- कोल्ड वेव की चेतावनी दी गई है। आसमान साफ रहेगा। तापमान 4 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। तापमान 7 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला- आसमान साफ रहेगा। तापमान 6 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली- आसमान साफ रहेगा। तापमान 7 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *