डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Panchang 30 January 2025: पंचांग के अनुसार, आज 30 जनवरी 2025 की तारीख है। दिन है गुरुवार (Thursday)। आज से माघ माह के शुक्ल पक्ष की शुरुआत हो रही है।
Contents
यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें
इस तिथि से माघ माह की गुप्त नवरात्र भी शुरू हो चुके हैं, जिसमें दस महाविद्याओं की आराधना की जाती है। ऐसे में चलिए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 30 January 2025) और जानते हैं घट स्थापना का मुहूर्त।
आज का पंचांग (Panchang 30 January 2025)
- माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि समाप्त – दोपहर 04 बजकर 16 मिनट पर
- नक्षत्र – श्रवण
- वार – गुरुवार
- घटस्थापना मुहूर्त – सुबह 09 बजकर 25 मिनट से सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक
- घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक
- ऋतु – शिशिर
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय – सुबह 07 बजकर 07 मिनट पर
- सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 56 मिनट पर
- चंद्रोदय – सुबह 07 बजकर 07 मिनट से
- चन्द्रास्त – सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर
- चन्द्र राशि – मकर
शुभ समय
- ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 05 बजकर 25 मिनट से 06 बजकर 17 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 56 मिनट से शाम 06 बजकर 23 मिनट तक
- निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 08 मिनट से 32 जनवरी देर रात 01 बजकर 01 मिनट तक
- अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 14 मिनट से दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक
- अमृत काल – रात 08 बजकर 03 मिनट से रात 09 बजकर 33 मिनट तक
अशुभ समय
- राहुकाल – दोपहर 02 बजकर 01 मिनट से दोपहर 03 बजकर 22 मिनट तक
- अडाल योग – सुबह 07 बजकर 15 मिनट से 31 जनवरी प्रातः 05 बजकर 50 मिनट तक
- विडाल योग – सुबह 05 बजकर 50 मिनट से 31 जनवरी सुबह 07 बजकर 10 मिनट तक
- पंचक – शाम 06 बजकर 35 मिनट से 31 जनवरी सुबह 07 बजकर 10 मिनट तक
- दिशा शूल – दक्षिण
नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल
अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
उत्तम चन्द्रबलम
मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन