Donald Trump: अमेरिका में अवैध प्रवासियों को सबसे खतरनाक जेल में भेजने की तैयारी, 30 हजार से ज्यादा पंजाबियों के लिए नई मुसीबत

Daily Samvad
3 Min Read
guantanamo bay jail
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, वॉशिंगटन। Donald Trump On Illegal Migrants: अमेरिका (America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अवैध प्रवासियों (Illegal Migrants) को लेकर सख्त हो गए हैं। उन्होंने अमिरेका (US) में रहने वाले अवैध प्रवासियों को पकड़ कर एक ऐसी जेेल में भेजने का हुक्म दिया है, जो सबसे खुंखार जेल मानी जाती है। इस जेल का नाम ग्वांतानामो की खाड़ी (Guantanamo Bay)।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जानकारी के मुताबिक अमेरिका (America) अवैध प्रवासियों (Illegal Migrants) को लेकर बहुत सख्ती बरत रहा है। राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अवैध प्रवासियों (US Illegal Migrants) पर एक्शन लिए जाने के आदेश जारी कर दिए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह अवैध प्रवासियों को ग्वांतानामो की खाड़ी (Guantanamo Bay) में भेजेंगे।

PR In America
PR In America

अवैध प्रवासियों पर अमेरिका में सख्ती

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह आदेश रक्षा विभाग और होमलैंड सुरक्षा विभाग को ग्वांतानामो की खाड़ी में 30,000 व्यक्तियों की प्रवासी व्यवस्था तैयार करने को लेकर है। रिपोर्ट के मुताबिक, क्यूबा में इस फैसिलिटी का इस्तेमाल सैन्य कैदियों को रखने के लिए किया जाता है, इसमें 9/11 के हमलों में शामिल कई कैदी भी शामिल हैं।

ग्वांतानामो खाड़ी में 30,000 बेड

डोनाल्ड ट्रंप ने रिले अधिनियम को कानून बनाने के लिए हस्ताक्षर वाले एक कार्यक्रम में कहा कि ग्वांतानामो खाड़ी में 30,000 बेड की व्यवस्था है। अमेरिकी लोगों को धमकी देने वाले खतरनाक अपराधियों को ग्वांतानामो खाड़ी में रखा जाता है। ट्रंप ने कहा कि हम नहीं चाहते कि वे लोग वापस आएं। इसीलिए उनको ग्वांतानामो भेजने का फैसला लिया है।

guantanamo bay jail in Cuba
guantanamo bay jail in Cuba

अमेरिका की खतरनाक जेल है ग्वांतानामो

ग्वांतानामो खाड़ी अमेरिकी सैन्य अड्डा है। यहां पर संदिग्ध आतंकवादियों को रखा जाता है। आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में अमेरिका द्वारा यातना और दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच यह चर्चा में आई। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन ने फैसिलिटी ऑपरेशन्स को बंद कर दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, वहां अभी भी 15 कैदी हैं।

Donald Trump President of America
Donald Trump President of America

अवैध प्रवासियों की अब खैर नहीं!

अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों पर ट्रंप का रुख सख्त है। राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही उन्होंने बिना डॉक्युमेंट्स के रह रहे अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेजने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने अन्य देशों को भी ये चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने इन लोगों को वापस लेने से इनकार किया तो उनको इसके परिणाम भुगतने होंगे।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *