Jalandhar News: जालंधर में पेट्रोल पंप पर फायरिंग, हजारों रुपये की लूट, इलाके में दहशत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) जिले में नेशनल हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन लुटेरों (Loot) ने गोलियां चलाकर करीब 35 हजार रुपए की नकदी लूट ली और फरार हो गए। सारे घटनाक्रम का बुधवार देर शाम CCTV सामने आया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जिसमें बाइक सवार लुटेरे वारदात कर मौके से फरार होते हुए नजर आ रहे हैं। जालंधर देहात पुलिस के थाना आदमपुर की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। CCTV के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के लिए कोशिश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

Miscreants opened fire at a petrol pump in Jalandhar
Miscreants opened fire at a petrol pump in Jalandhar

35 हजार रुपए ले गए आरोपी

जम्मू नेशनल हाईवे पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के मालिक पुष्पिंदर सिंह ने कहा कि मामले की शिकायत उन्होंने थाना आदमपुर की पुलिस को दी थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात बाइक पर सवार होकर तीन लुटेरे आए थे।

जिन्होंने उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पंप से करीब 35 हजार रुपए की नकदी अपने साथ लेकर फरार हुए हैं। सभी आरोपी अपना मुंह ढक कर पंप पर आए थे। आरोपियों ने जाते जाते करीब 4 रौंद फायरिंग की।

CCTV
CCTV

CCTV में कैद हुई घटना

सारे घटनाक्रम का सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें पहले बाइक पर सवार तीन लुटेरे आते हे। जहां पहले से ही एक सिख व्यक्ति पेट्रोल डलवा रहा था।

इतने में आरोपियों ने आते ही पिस्टल निकाल ली और पेट्रोल पंप मौजूद कर्मचारी पर तान दी। पीड़ित ने आरोपियों को नकदी दे दी और अपनी जान बचाई। फिलहाल सीसीटीवी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।



















Leave a Comment