Punjab News: पंजाब में मेयर चुनाव को लेकर नोटिफिकेशन जारी, महिला मेयर का पद रिजर्व

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/लुधियाना। Punjab News: Mayor in Punjab – पंजाब सरकार (Punjab Government) ने पांचों नगर निगमों में मेयर (Mayor) बनाने के लिए नोटिफिकेश जारी किया है। फिलहाल जालंधर (Jalandhar) में डिवीजनल कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार सीनियर आईएएस अफसर को सौंपा गया है, लेकिन अभी तक इसकी चिट्ठी नहीं भेजी गई। हालांकि नगर निगम जालंधर के कमिश्नर को पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी करने का चंडीगढ़ से आदेश दिया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जालंधर (Jalandhar), पटियाला (Patiala), अमृतसर (Amritsar), फगवाड़ा (Phagwara) में जनरल (Open) मेयर चुना जाएगा। जबकि लुधियाना (Ludhiana) नगर निगम में महिला मेयर होगी। इस संबंध में सरकार ने जालंधर और पटियाला डिवीजनल कमिश्नर के साथ साथ पांचों नगर निगमों के कमिश्नर को अलग से चिट्ठी भेजी है।

Mayor in Jalandhar Punjab
Mayor in Jalandhar Punjab

21 दिसंबर 2024 को चुनाव हुए

पंजाब में नगर निगमों चुनाव के नतीजों के बाद मेयर बनाने को लेकर अहम खबर सामने आई है। पंजाब सरकार द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी कर लुधियाना में महिला को मेयर बनाने की बात कही है। पंजाब की 5 नगर निगम अमृतसर, जालंधर, फगवाड़ा, लुधियाना और पटियाला 21 दिसंबर 2024 को चुनाव हुए थे।

पढ़ें सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन

नोटिफिकेशन में यह कहा गया

पंजाब सरकार की लोकल बॉडी विभाग द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है कि नगर निगम लुधियाना में मेयर का पद एक महिला के लिए रिजर्व रखा जाए। इसके अलावा बाकी की 4 नगर निगमों में मेयर के पद जनरल रहेंगे। इस संबंधी विभाग द्वारा डिविजनल कमिश्नर को भी सूचना भेजी गई है, कि लुधियानी की सीट को महिला के लिए रिजर्व रखा जाए।

Jalandhar Mayor
Jalandhar Mayor

जालंधर में वनीत धीर समेत चार नाम पर विचार

जालंधर नगर निगम में मेयर पद को लेकर रस्साकसी खत्म हो गई है। वनीत धीर, मुकेश सेठी, अमित ढल्ल और अश्वनी अग्रवाल के नाम मेयर पद के लिए चल रहा है। इन्हीं चारों में से एक का नाम फाइनल हो गया है। फिलहाल AAP इसे अभी गुप्त रखे हुए है।



















Leave a Comment