Punjab News: पंजाब का आप विधायक हादसे का शिकार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फाजिल्का। Punjab News: पंजाब के फाजिल्का (Fazilka) से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक नरिंदर पाल सिंह सवाना आज सुबह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना का शिकार हो गए।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जानकारी के मुताबिक गांव के विकास कार्यों की आधारशिला रखने के लिए घर से निकलते समय उनका पैर फिसल गया और वे सीढ़ियों से नीचे गिर गए, जिस कारण उनके पैर में गंभीर चोट आ गई।

Hospital
Hospital

पैर में लगी चोट

घटना के तुरंत बाद उन्हें फाजिल्का के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत सेतिया ने उनकी जांच की। जांच में पता चला कि विधायक के पैर में लिगामेंट चोट है।

डॉक्टरों ने उसके पैर का एक्स-रे लिया, उसे आवश्यक दवाएं दीं और गर्म पट्टी बांधी। डॉ. सेतिया ने विधायक को 5 दिन तक पूर्ण आराम करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि विधायक को 5 दिन बाद फिर से फॉलोअप के लिए अस्पताल आना होगा।



















Leave a Comment