Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर घर में घुसकर चाकू से हमला, गंभीर जख्मी, करीना नहीं थी घर में!

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुंबई। Saif Ali Khan: Saif Ali Khan Attack Update – मुंबई (Mumbai) से बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे मुंबई (Mumbai) में खार स्थित उनके घर पर चाकू से हमला किया गया। सैफ के गले, पीठ, हाथ, सिर पर चाकू लगा है। सैफ को रात 3.30 बजे लीलावती हॉस्पिटल लाया गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी का कहना है कि सैफ को छह बार चाकू घोंपा गया। उनमें से दो घाव गहरे हैं। एक घाव रीढ़ की हड्डी के पास लगा है। कहा जा रहा है कि हमले के समय करीना कपूर घर में नहीं थी। यह भी बताया गया है कि घर में चोर घुस आए थे, जिन्होंने सैफ पर हमला कर दिया।

Saif Ali Khan and Kareena Kapoor News
Saif Ali Khan and Kareena Kapoor News

सैफ पर हमले को लेकर बयान

सैफ अली खान की टीम ने बताया गया कि सैफ अली खान के घर पर चोरी की कोशिश की गई है। फिलहाल लीलावती अस्पताल में डॉक्टर लीना और डॉक्टर नितिन डांगे, सैफ का इलाज कर रहे हैं। हमले में सैफ के घर का एक कर्मचारी भी जख्मी हुआ है।

डीसीपी दीक्षित गेदाम का बयान

सैफ अली खान खार के फार्च्यून हाईट्स में रहते हैं। कल देर रात एक व्यक्ति सैफ के घर में घुस गया और उनकी नौकरानी से बहस की। जब एक्टर ने उस व्यक्ति को शांत करने की कोशिश की, तो उसने सैफ पर हमला किया और इस हमले वे घायल हो गए।

Kareena Kapoor
Kareena Kapoor

मौके पर नहीं थी करीना

हमले के वक्त परिवार के बाकी मेंबर्स कहां थे, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। करिश्मा कपूर ने 9 घंटे पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने बहन करीना, दोस्त रिया और सोनम कपूर के साथ पार्टी की थी। तीनों ने साथ में डिनर किया था। करीना ने बहन करिश्मा की इस पोस्ट को अपने अकाउंट पर री-पोस्ट किया था।

डीसीपी गेदाम ने बताया कि जांच चल रही है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हमलावर कौन थे, इसका पता नहीं चल सका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस सैफ के घर से तीन लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लेकर गई है।

Saif Ali Khan and Kareena Kapoor News
Saif Ali Khan and Kareena Kapoor News

सतगुरु शरण अपार्टमेंट में घर

सैफ और करीना दोनों बेटों के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित सतगुरु शरण अपार्टमेंट में रहते हैं। सैफ की दोस्त और फेमस इंटीरियर डिजाइनर दर्शिनी शाह ने इसे डिजाइन किया है। पुराने घर की तरह सैफ के नए घर में भी लाइब्रेरी, आर्ट वर्क, खूबसूरत छत और स्विमिंग पूल है। शाही लुक देने के लिए इस अपार्टमेंट को वाइट और ब्राउन कलर से सजाया गया है।



















Leave a Comment