डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में न्यू सुंदर नगर 33 फुटा रोड पर एक खिलौनों की दुकान में अचानक भयानक आग (Fire) लग गई। दुकानदार के अनुसार, उसकी दुकान के बिल्कुल नजदीक बिजली की तारें गुजरती है। उसे शक है कि तारों से स्पार्किंग होने के कारण दुकान में आग लगी है।
यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें
आग लगने का अभी असल कारण पता नहीं चल सका। आग लगने से लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। दुकानदार सुखविंदर सिंह ने बताया कि जब दुकान को आग लगी तो रात 2 बजे किसी राहगीर ने फोन करके उसे घटना की सूचना दी। जिस पर वह तुरंत दुकान पर पहुंचे और शटर उठाया तो हर तरफ आग नजर आ रही थी। दुकान के बाहर जो बिजली की तारें है उन्हीं में शार्ट सर्किट हुआ है।

4 से 5 गाड़ियां पानी की आग बुझाने में लगी
घटना के तुरंत बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने पावरकाम कर्मचारियों से कहा भी कि दुकान में आग लगी है बिजली सप्लाई बंद करे, लेकिन पावरकाम कर्मचारी ने 15- 20 मिनट बाद बिजली सप्लाई बंद की, तब तक आग हर तरफ फैल चुकी थी।
आग इतनी भयानक थी कि आस-पास की दुकानों में भी फैलने का डर बन गया था। करीब 4 से 5 गाड़ियां पानी की आग बुझाने में लग गई। बिजली की तारों से लोग परेशान है। तारों के जंजाल हर तरफ बिछे है जिस कारण आए दिन शार्ट सर्किट होते रहते हैं। दुकानदारी दोबारा से सेट करने में करीब 6 महीने अब लग जाएंगे। सरकार से मांग है कि जो दुकान का नुकसान हुआ है उसका मुआवजा दिया जाए।







