Donkey Route: डंकी रूट से अमेरिका जा रहे पंजाब के युवक की ग्वाटेमाला में मौत, जालंधर के ट्रैवल एजैंट से हुई थी 36 लाख में डील

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर/अमेरिका। Donkey Route: डंकी रूट से अमेरिका (America) जा रहे पंजाब (Punjab) के एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान पंजाब के अमृतसर (Amritsar) में तहसील अजनाला के कस्बा रामदास के 33 वर्षीय गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। अमेरिका (USA) जाते समय ग्वाटेमाला (Guatemala) के पास उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

जानकारी के मुताबिक मृतक गुरप्रीत सिंह 6 बहनों का इकलौता भाई था और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए डंकी रूट से (अवैध रूप से विदेश जाना) अमेरिका जा रहा था। जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह तीन महीने पहले एक एजेंट के माध्यम से अमेरिका के लिए निकला था।

PR In America

एजैंट से 36 लाख रुपए में डील

जानकारी के मुसाबिक रास्ते में ग्वाटेमाला के पास उसे दिल का दौरा पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरप्रीत के साथ यात्रा कर रहे युवक ने उसके परिजनों को फोन पर इस दुखद समाचार की जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक जालंधर से संबंधित एक ट्रैवल एजैंट से 36 लाख रुपए में डील हुई थी।

परिवार ने बताया कि गुरप्रीत सिंह छह साल पहले वर्क परमिट पर इंग्लैंड गया था, लेकिन वहां से वापस आ गया था। इस बार उसने अमेरिका में बसने का सपना देखा था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। गुरप्रीत के बारे में जानकारी मिलने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

ट्रैवल एजैंट फरार

गुरप्रीत की बहनों और माता-पिता ने भारत सरकार से अपील की है कि उनके बेटे का शव भारत लाने में मदद की जाए, ताकि वे अपने हाथों से गुरप्रीत का अंतिम संस्कार कर सकें। जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत सिंह ने जालंधर के एक ट्रैवल एजैंट के माध्यम से डंकी रूट पकड़ा था। फिलहाल ट्रैवल एजैंट इस वक्त फरार बताया जा रहा है।

Kuldeep Singh Dhaliwal
Kuldeep Singh Dhaliwal

मंत्री कुलदीप धालीवाल पहुंचे मिलने

गुरप्रीत की बहनों ने कहा कि उनका भाई हमारे लिए सब कुछ था। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि भाई का शव वापस लाया जाए ताकि हम उसे आखिरी विदाई दे सकें। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद कैबिनेट मिनिस्टर कुलदीप धालीवाल भी परिवार से मिलने पहुंचे।

उन्होंने कहा कि अजनाला के रामदास पिंड में 36 लाख देकर डंकी रूट से अमेरिका जा रहे युवक की रास्ते में मौत हो गई। मैं सभी पंजाबियों से विनती करता हूं, गैर कानूनी ढंग से किसी भी देश न जाओ और इतने पैसे अगर लोन लेके जोड़े हैं तो यहीं पंजाब में कोई व्यापार शुरू करो, मान सरकार आपकी पूरी मदद करेगी



















Leave a Comment