Punjab News: पंजाब सरकार ने NRIs के लिए उनकी शिकायतों की रिपोर्ट करने हेतु व्हाट्सएप नंबर किया लॉन्च

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के दूरदर्शी नेतृत्व में, पंजाब सरकार ने NRIs की चिंताओं और शिकायतों के समाधान के उद्देश्य से उनके लिए एक व्हाट्सएप नंबर 9056009884 लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से वे अपनी समस्याओं और शिकायतों की रिपोर्ट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

NRIs की शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए ये शिकायतें संबंधित विभागों के साथ-साथ पंजाब पुलिस के NRI विंग के ए.डी.जी.पी. को भेजी जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए एन.आर.आईज़ nri.punjab.gov.in वेबसाइट पर जा सकते हैं, जहाँ उन्हें NRI पुलिस विंग, एन.आर.आई. स्टेट कमीशन और NRI सभा से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी।

Kuldeep Singh Dhaliwal
Kuldeep Singh Dhaliwal

NRI को सुविधाएँ प्रदान कर रहे

प्रशासनिक सुधार और एन.आर.आई. मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (Kuldeep Singh Dhaliwal) ने बताया कि NRI मामलों का विभाग द्वारा विदेशों में बसे पंजाबियों के जन्म प्रमाण पत्र, विभिन्न दस्तावेजों की प्रमाणिकता (काउंटरसाइन) और सत्यापन की सुविधाएँ प्रदान कर रहा है।

इनमें जन्म प्रमाणपत्र, नॉन-अवेलेबिलिटी बर्थ सर्टिफिकेट, जन्म की देरी से एंट्री, पुलिस क्लीयरेंस, मेडिकल सर्टिफिकेट, शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, विवाह/तलाक प्रमाणपत्र, डिक्री, गोद लेने से संबंधित डीड, हलफनामा, फिंगरप्रिंट प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज शामिल हैं। NRI अपने घर से ही ई-सनद पोर्टल के माध्यम से इन दस्तावेजों के काउंटरसाइन और सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



















Leave a Comment