Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, पुलिस के साथ मिलकर नशा तस्कर के घर पर चलाया बुलडोजर, देखें वीडियो

Daily Samvad
2 Min Read
Bulldozer demolishing the house of a drug smuggler
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) के भार्गव कैंप में श्री कबीर मंदिर के पास आज पुलिस ने कुख्यात ड्रग तस्कर तीन भाइयों के मकान गिरा दिए। ड्रग तस्कर मौला के तीनों भाई नशा बेचते थे।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

आज सुबह पुलिस (Police) ने भार्गव कैंप (Bhargava Camp) में भारी फोर्स तैनात कर दी। जिसके बाद मौके पर बुलडोजर (Bulldozer) बुलाकर तीनों ड्रग तस्कर भाइयों के मकान गिरा दिए गए।

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, पुलिस के साथ मिलकर नशा तस्कर के घर पर चलाया बुलडोजर, देखें वीडियो

देखें वीडियो

पुलिस ने कई बार रोका, लेकिन नहीं माने तीनों

जालंधर सिटी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस किसी भी स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए तैयार थी। भार्गव कैंप के रहने वाले वरिंदर सिंह उर्फ ​​मौला, उसका भाई रोहित और जतिंदर तीनों ही नशा तस्करी के कई मामलों में नामजद हैं।

तीनों को कई बार रोकने के बाद भी वे नशा बेचने से बाज नहीं आ रहे थे। जिसके चलते सरकार के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा तीनों भाइयों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, पुलिस के साथ मिलकर नशा तस्कर के घर पर चलाया बुलडोजर, देखें वीडियो

एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था

पंजाब पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार तीनों भाइयों में सबसे कुख्यात तस्कर वरिंदर सिंह उर्फ मौला है। उसी की देखरेख में सारा नशे का कारोबार चलता है। वहीं, तीनों भाइयों पर करीब आधा आधा दर्जन नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। आरोपी बीते लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस ने एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इस दौरान मौजूद सांसद और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने उक्त एरिया में नशे का मुद्दा उठाया था।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *