Aaj ka Panchang: भगवान विष्णु जी की करें पूजा, मनोवांछित फल की होगी प्राप्ति

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 20 March 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी गुरुवार 20 मार्च को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी है। गुरुवार (Thursday) का दिन जग के नाथ भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर सुबह से मंदिरों में लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जा रही है। साथ ही व्रती (महिलाएं) मनोवांछित फल पाने के लिए गुरुवार का व्रत रख रही हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस व्रत को करने से मनचाही मुराद पूरी होती है। इसके साथ ही करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। इस योग में विष्णु जी की पूजा करने से साधक के आय, आयु, सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। आइए, पंडित अनिल शुक्ला से आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time) जानते हैं।

Lord Vishnu Ji
Lord Vishnu Ji

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 20 March 2025)

ज्योतिषियों की मानें तो चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही अनुराधा नक्षत्र का भी संयोग है। इन योग में भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा करने से मनचाहा वरदान मिलेगा। साथ ही हर शुभ काम में सफलता मिलेगी।

सूर्योदय एवं सूर्यास्त

  • सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर
  • सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 32 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- देर रात 12 बजकर 07 मिनट पर (21 मार्च)
  • चन्द्रास्त- सुबह 09 बजकर 32 मिनट पर
Lord Vishnu
Lord Vishnu

शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 50 मिनट से 05 बजकर 37 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 30 मिनट से 06 बजकर 54 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त – देर रात 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक

अशुभ समय

  • राहुकाल – सुबह 02 बजे से लेकर 3 बजकर 31 मिनट तक
  • गुलिक काल – सुबह 09 बजकर 27 मिनट से 10 बजकर 58 मिनट तक
  • दिशा शूल – दक्षिण
Lord Vishnu
Lord Vishnu

ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ



















Leave a Comment