Accident News: भयानक सड़क हादसा; कार पर पलटा डंपर, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, राजस्थान। Accident News: राजस्थान (Rajasthan) से इस समय की दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि राजस्थान में एक भयानक सड़क हादसा हो गया है जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के बीकानेर (Bikaner) में सड़क हादसा हो गया है। यहां देशनोक इलाके में स्थित ओवर ब्रिज पर एक डंपर पास से गुजर रही कार पर पलट गया जिससे कार में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई।

शादी से वापिस लौटते समय हादसा

बताया जा रहा है सभी मृतक एक ही परिवार के थे जोकि शादी से वापिस अपने घर लौट रहे थे। कार देशनोक से नोखा जा रही थी। कार में छह लोग सवार थे। ये लोग देशनोक में किसी शादी समारोह में शामिल होने आए थे।

कार पर पलटा डंपर

उसके बाद देर रात को वापस नोखा जा रहे थे। उसी दौरान देशनोक ओवरब्रिज पर इस कार के साथ-साथ चल रहा डंपर उस पर पलट गया। इससे कार बुरी तरह से पिचक गई और उसमें सवार लोग दब गए।

हादसा होते ही सड़क पर लंबा जाम लग गया। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार से ऊपर से डंपर हटाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच करना शुरू कर दी है।



















Leave a Comment