डेली संवाद, जालंधर। Bhaji Ho Gaye Raji: पंजाबी फिल्म जगत में हास्य और सामाजिक जागरूकता का अद्भुत मिश्रण आने वाली फिल्म “भाजी हो गए राजी” के बारे में आज प्रेस क्लब, जालंधर (Jalandhar) में प्रेस वार्ता आयोजित की गई इस फिल्म का निर्माण शुगली जुगली और जी.एस. ने प्रस्तुत किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

फिल्म की कहानी हंसा-हंसाकर लोटपोट करने के साथ-साथ उन युवाओं के लिए अहम संदेश भी देती है जो विदेश जाने की चाहत में अवैध रास्ता अपनाते हैं। फिल्म में दर्शाया गया है कि कैसे एक युवा व्यक्ति का जीवन उलट-पुलट हो सकता है जब वह अवैध तरीकों से विदेश जाने की कोशिश करता है।

हंसी के माध्यम से समाज को जागरूकता देती

यह फिल्म हंसी के माध्यम से समाज को जागरूकता देती है कि युवाओं को कानूनी और जिम्मेदार निर्णयों के माध्यम से अपना भविष्य संवारना चाहिए। अतिथि के तौर पर मशहूर हास्य कलाकार रौनकी राम शामिल हुए और अपने हास्य-विनोद से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

इस फिल्म के कलाकारों के तौर पर जी. एस. भाजी, शुगली जुगली, भेटू शाह, घुले शाह, डिप्टी राजा, नीटू शटरां वाला, दिलप्रीत, भोला पक्के कनाड़ा वाला, राजकुमार हनेरा, अनिल, पूजा कौशल, पुष्पिंदर कौर, सोनिका चौहान, जोगा शाहकोट, गोगा और गायक दलविंदर दयालपुरी शामिल है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version