Fraud Travel Agent: कनाडा भेजने के नाम पर इस ट्रैवल एजेंट ने ठगे लाखों, पुलिस ने दर्ज किया मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुरदासपुर। Fraud Travel Agent: पंजाब (Punjab) से आए दिन विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले सामने आते रहते है। फ्रॉड ट्रैवल एजेंट (Fraud Travel Agent) लोगों को विदेश भेजने के नाम पर उनसे लाखों रुपए ठग लेते है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है यहां कनाडा (Canada) भेजने के नाम पर 7 लाख 30 हजार की ठगी कर ली गई है। शिकायतकर्ता का नाम राहुल कुमार पुत्र सुरिंदर कुमार बताया जा रहा है जोकि जम्मू-कश्मीर के जिला सांबा का रहने वाला है।

Canada News
Canada News

पीड़ित राहुल ने जानकारी देते हुए बताया कि वह कनाडा जाना चाहता था जिसके लिए वह हरदीप सिंह सैनी से मिला। हरदीप ने उससे 7 लाख 30 हजार रुपए की मांग की। राहुल ने आरोपी द्वारा मांगी हुई रकम उसको दे दी।

Fraud Travel Agent

पैसे देने के बाद भी आरोपी ने ना तो पीड़ित राहुल को विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापिस किए। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। थाना सिटी गुरदासपुर की पुलिस ने जांच कर मामला दर्ज कर लिया है।



















Leave a Comment