Jalandhar News: जालंधर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, किसानों ने उखाड़ी बैरिकेडिंग, मंत्री मोहिंदर भगत के घर बाहर लगाया धरना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में पुलिस और किसानों के बिच झड़प हो गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

बता दे कि किसान मंत्री महेंद्र भगत का घर घेरने के लिए पहुंचे थे इस दौरान घर के बाहर किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने किसानों को महेंद्र भगत के घर की तरफ बढ़ने से रोका था। इसी विरोध में किसानों ने बैरिकेड उठाकर फेंक दिए।

किसानों ने बैरिकेड उठाकर फेंके

बता दे कि किसानों के साथ महिलाएं भी थीं, जिन्होंने अंदर घुसने के लिए जोर-जबरदस्ती की। हालांकि मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। वहीं इस दौरान पुलिस किसानों को रोकने में असफल रही। जिसके बाद किसानों ने मंत्री मोहिंदर भगत के घर के बाहर पहुंचकर धरना लगा दिया। किसानों का ये धरना करीब दोपहर तीन बजे तक चलेगा।

इस दौरान पुलिस व किसानों के बीच झड़प देखने मिली। वहीं, CM भगवंत मान का घर घेरने जाने वाले किसानों को बीच में ही रोक दिया गया है। बता दें कि इस प्रकार के प्रदर्शन आज पूरे पंजाब में हो रहे हैं।

बता दे कि पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान मजदूर मोर्चा (KMM) और संयुक्त किसान मोर्चा (नॉन पॉलिटिकल) ने आज पंजाब CM भगवंत मान सहित कई कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के घर घेर लिए हैं।



















Leave a Comment