Jalandhar News: जालंधर में एनकाउंटर, पुलिस और बदमाश के बीच गोलियां, एक घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Encounter in Jalandhar Punjab- जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर (Jalandhar) में आज सुबह पुलिस और हरियाणा (Haryana) के बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें बदमाश को गोली लगी। उसने यूट्यूबर (YouTuber) नवदीप सिंह संधू उर्फ रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमला किया था।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जालंधर (Jalandhar) पुलिस ने बदमाश को यमुनानगर से गिरफ्तार किया था। पुलिस उसे वेपन रिकवरी के लिए ले गई थी। यहां उसने पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की। इसके चलते पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें बदमाश को गोली लगी। बदमाश हार्दिक (21) यमुनानगर के शादीपुर गांव का रहने वाला है। वह लॉरेंस गैंग का गुर्गा है।

 जालंधर में एनकाउंटर, पुलिस और बदमाश के बीच गोलियां, एक घायल
जालंधर में एनकाउंटर, पुलिस और बदमाश के बीच गोलियां, एक घायल

छिपाए हुए थे हथियार-ग्रेनेड

एनकाउंटर राजयपुर बल्लां के पास किया गया। इस जगह से कुछ ही दूरी पर इन्फ्लुएंसर का घर है, जहां पर वारदात को अंजाम दिया गया था। क्राइम सीन पर जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी गुरमीत सिंह सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। पुलिस बदमाश से हथियार और ग्रेनेड बरामद करवाने में जुटी हुई है।

जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि कल देर शाम हमारी टीमों ने यमुनानगर के पास से हार्दिक को गिरफ्तार किया था। यमुनानगर में हुई पूछताछ में आरोपी ने माना कि उसने ही ग्रेनेड फेंका था। आज सुबह जब उसे हथियारों की रिकवरी के लिए लेकर आए तो उसने वेपन हाथ में लेते ही पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो आरोपी जख्मी हो गया। आरोपी के राइट टांग पर गोली लगी है। दो गोलियां चलाई गई, जिसमें एक गोली बदमाश ने चलाई तो दूसरी गोली पुलिस ने। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

 जालंधर में एनकाउंटर, पुलिस और बदमाश के बीच गोलियां, एक घायल
जालंधर में एनकाउंटर, पुलिस और बदमाश के बीच गोलियां, एक घायल

भट्टी के कहने पर हमला किया

एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा- पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी के कहने पर उसने ये वारदात की थी। भट्टी ही आतंकी ग्रुप के साथ मिलकर पंजाब में ये वारदातें करवा रहा है। इस वारदात में दो लोग शामिल थे। फिलहाल आरोपी से एक पिस्तौल बरामद किया है। बाकी भी कई हथियार हैं, जोकि हार्दिक के साथ आए दूसरे साथी के पास हैं। इसकी बरामदगी के लिए हमारी टीमें काम कर रही हैं।

यूट्यूबर के घर पर किया था हमला

16 मार्च सुबह करीब 4 बजे जालंधर के रायपुर रसूलपुर इलाके के रहने वाले यूट्यूबर रॉजर संधू के घर अटैक हुआ था। जिस समय उसके घर ग्रेनेड फेंका गया, यूट्यूबर अंदर ही थी। हालांकि, इस हमले में कोई जनहानि नहीं हुई, क्योंकि ग्रेनेड फटा ही नहीं। वारदात का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हमला करने 2 लोग आए हैं। उन्होंने पिन खींचकर ग्रेनेड फेंका।



















Leave a Comment