Kisan Andolan: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शंभू बार्डर पर किसानों के शेड पर चलाया बुलडोजर, नैशनल हाईवे खुलवाया, 200 किसान नेता गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अंबाला। Kisan Andolan: पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने शंभू बार्डर (Shambhu Border) पर बड़ी कार्रवाई की है। 13 महीने से बंद हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर को पुलिस ने खोलना शुरू कर दिया है। यहां आंदोलन कर रहे किसानों को खदेड़ा जा रहा है। बुलडोजर से किसानों के बनाए शेड भी तोड़कर हटाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

वहीं, खनौरी बॉर्डर (Khanauri Border) पर भी भारी पुलिस फोर्स पहुंची है। पंजाब (Punjab) पुलिस ने किसानों को वहां से खुद हटने के लिए कहा है। इससे पहले शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों और केंद्र सरकार के बीच बुधवार को 7वीं वार्ता बेनतीजा रही।

पंजाब पुलिस और किसानों में झड़प, कई किसान नेता गिरफ्तार, जबरदस्त हंगामा, पंजाब और हरियाणा में अलर्ट
पंजाब पुलिस और किसानों में झड़प, कई किसान नेता गिरफ्तार, जबरदस्त हंगामा, पंजाब और हरियाणा में अलर्ट

मंत्रियों के साथ बैठक रही बेनतीजा

यह बातचीत सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चली। इसमें किसान नेता समेत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल और प्रह्लाद जोशी शामिल हुए।

बैठक के बाद किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवण पंधेर और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के जगजीत डल्लेवाल को हिरासत में लिया गया। दोनों नेताओं की अगुआई में ही ये आंदोलन चल रहा है।

पंजाब पुलिस और किसानों में झड़प, कई किसान नेता गिरफ्तार, जबरदस्त हंगामा, पंजाब और हरियाणा में अलर्ट
पंजाब पुलिस और किसानों में झड़प, कई किसान नेता गिरफ्तार, जबरदस्त हंगामा, पंजाब और हरियाणा में अलर्ट

सुबह तक बॉर्डर खाली कर दिया जाएगा

DIG के बाद पटियाला के SSP नानक सिंह शंभू बॉर्डर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुबह तक बॉर्डर पर पंजाब के हिस्से से किसानों को पूरी तरह हटा दिया जाएगा। जो निर्माण किया गया है, उसे भी पूरी तरह हटा दिया जाएगा। हम हरियाणा पुलिस के टच में है। पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बाद हरियाणा की ओर से भी बैरिकेडिंग को हटाया जाएगा।



















Leave a Comment