डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया है। ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड का भाव गिरकर 71 डॉलर से नीचे आने का असर आज घरेलू खुदरा बाजार में भी दिख रहा है और कई शहरों में आज तेल के दाम नीचे आए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 11 पैसे सस्‍ता होकर 94.62 रुपये लीटर बिक रहा है। डीजल भी 14 पैसे गिरा और 87.72 रुपये लीटर पहुंच गया है।

गाजियाबाद में पेट्रोल 18 पैसे गिरकर 94.44 रुपये और डीजल 19 पैसे गिरकर 87.55 रुपये लीटर हो गया है। हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल 17 पैसे गिरकर 94.94 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 16 पैसे सस्‍ता होकर 87.76 रुपये लीटर बिक रहा है।

कीमतों में भी गिरावट

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी गिरावट दिख रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव टूटकर 70.99 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी गिरावट के साथ 67.48 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • – दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
  • – मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
  • – चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
  • – कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर
Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version