Pornographic Webcam Studio Exposed: शानदार बंगले में घिनौना काम, 500 मॉडल्स के शूट किए पोर्न वीडियो, वेबसाइट पर अपलोड कर कमाएं करोड़ों रुपए, ED रेड में हुआ बड़ा खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नोएडा। Pornographic Webcam Studio Exposed: एक शानदार बंगले में पिछले कई साल से घिनौना काम किया जा रहा था। बंगले के स्टूडियो में मॉडल्स का न्यूड वीडियो शूट कर उसे पोर्न साइट को बेचने का धंधा किया जा रहा था। इसका भंडाफोड़ ED की छापेमारी के बाद हुआ। ईडी की टीम ने नोएडा (Noida) के सेक्टर-105 के बंगले में छापा मारा, तो ऑनलाइन पोर्नोग्राफी रैकेट का पता चला।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

पूछताछ में सामने आया कि पति-पत्नी सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर मॉडल्स की भर्ती करते। फिर उनका लाइव कैम पर अश्लील वीडियो शूट करके विदेशी पोर्न वेबसाइटों पर अपलोड कर देते थे। इसके एवज में उन्हें मोटी रकम मिलती थी। जिसका करीब 25 प्रतिशत मॉडल्स को देते थे।

न्यूड फोटो शूट से 22 करोड़ कमाए

स्टूडियो में मॉडल्स का न्यूड वीडियो शूट होता था
स्टूडियो में मॉडल्स का न्यूड वीडियो शूट होता था

पति-पत्नी 500 से ज्यादा मॉडल्स को हायर कर करीब 22 करोड़ कमा चुके हैं। मामला है उत्तर प्रदेश के नोएडा का, यहां एक शानदार बंगला है और उसके अंदर एक स्टूडियो है जहां मॉडल्स का न्यूड वीडियो शूट होता था। मिली जानकारी के मुताबिक बंगला उज्जवल किशोर का है।

उन्होंने 5 साल पहले अपनी पत्नी नीलू श्रीवास्तव के साथ मिलकर ‘सब-डिजी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की कंपनी बनाई थी। कंपनी के डायरेक्टर उज्जवल हैं। पति-पत्नी घर से ही कारोबार की आड़ में एडल्ट वेबकैम स्टूडियो चला रहे थे।

करीब 22 करोड़ कमा चुके

नोएडा के सेक्टर-105 के बंगले में छापा मारा, तो ऑनलाइन पोर्नोग्राफी रैकेट का पता चला
नोएडा के सेक्टर-105 के बंगले में छापा मारा, तो ऑनलाइन पोर्नोग्राफी रैकेट का पता चला

टीम ने जब छापेमारी की तो कुछ मॉडल्स वहां वीडियो शूट करती मिलीं। पूछताछ में सामने आया कि पति-पत्नी सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर मॉडल्स की भर्ती करते। फिर उनका लाइव कैम पर अश्लील वीडियो शूट करके विदेशी पोर्न वेबसाइटों पर अपलोड कर देते थे।

इसके एवज में उन्हें मोटी रकम मिलती थी। जिसका करीब 25 प्रतिशत मॉडल्स को देते थे। पति-पत्नी 500 से ज्यादा मॉडल्स को हायर कर करीब 22 करोड़ कमा चुके हैं। ED को 22 करोड़ रुपए की फॉरेन फंडिंग का पता चला था। इसका पता लगाते हुए ED इस बंगले तक पहुंची।

स्टूडियो में मॉडल्स का न्यूड वीडियो शूट होता था
स्टूडियो में मॉडल्स का न्यूड वीडियो शूट होता था

विदेश से मोटी रकम आ रही

ED ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने साइप्रस की एक कंपनी ‘टेक्नियस लिमिटेड’ से समझौता किया था। टेक्नियस लिमिटेड ‘एक्स हैम्सटर’ और ‘स्ट्रिपचैट’ जैसी पोर्न वेबसाइट चलाती है। ये कपल देसी पोर्न बनाकर विदेशी वेबसाइट को भेजता था।

बताया जा रहा है कि उज्जवल की कंपनी सब-डिजी के खाते में लगातार विदेश से मोटी रकम आ रही थी। कंपनी की ओर सरकार को बताया जाता था कि वह विज्ञापन, मार्केट रिसर्च और पब्लिक ओपिनियन पोल जैसे कारोबार में शामिल है। FEMA नियमों के उल्लंघन का शक होने पर ED ने जब इसकी जांच शुरू की तो पूरा खेल सामने आ गया।

चेप्टो डॉट कॉम नाम का एक पेज

फेसबुक पर चेप्टो डॉट कॉम नाम का पेज
फेसबुक पर चेप्टो डॉट कॉम नाम का पेज

सूत्रों के मुताबिक, उज्जवल ने फेसबुक पर चेप्टो डॉट कॉम नाम का एक पेज बनाया था। जिसमें मॉडलिंग के ऑफर दिए जाते थे और लड़कियों को मोटी सैलरी का लालच देकर हायर किया जाता था। दिल्ली-एनसीआर की कई लड़कियों ने इस पेज के जरिए उनसे संपर्क किया था।

जब वे नोएडा स्थित फ्लैट पर ऑडिशन देने पहुंचती थी तो आरोपी की पत्नी उन्हें इस पोर्न रैकेट का हिस्सा बनने का प्रस्ताव देती थी। लड़कियों को 1 से 2 लाख रुपए महीने कमाने का लालच दिया जाता था। जांच एजेंसियों को शक है कि इस रैकेट के जरिए 500 से ज्यादा लड़कियों को हायर किया जा चुका है।



















Leave a Comment