Punjab News: पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, घर पर चला बुलडोजर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, संगरूर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में सरकार इस एक्शन मोड़ में नजर आ रही है। आए दिन गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों सीएम मान (Bhagwant Mann) द्वारा नशा तस्करों को वार्निंग भी दी गई थी।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इसी को लेकर अब खबर सामने आ रही है। खबर है कि संगरूर (Sangrur) में तस्करों के घर पर कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक संगरूर में आज बुलडोजर से नशा तस्करों के मकानों को गिरा दिया गया। यह कार्रवाई सुनाम उधम सिंह वाला में की गई।

अवैध कब्जा कर बनाया मकान

यह कार्रवाई शहर की अनाज मंडी के गेट, इंदिरा बस्ती के बाहरी हिस्से में की गई। नशा तस्कर बुध सिंह उर्फ बुद्धू ने मार्केट कमेटी सुनाम की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान और दुकान बना रखी थी। इस जगह से नशा तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी दी कि वे या तो स्वयं यह काला कारोबार छोड़ दें या फिर गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहें।



















Leave a Comment