Punjab News: मंदिर में लंगर लगाने को लेकर दो पक्षों में झड़प, महिला समेत 5 लोग घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) में प्राचीन दरेसी मैदान (Daresi Ground) स्थित हनुमान जी के मंदिर में लंगर वितरण को लेकर झड़प हो गई है। झड़प में करीब 5 लोग घायल हो गए हैं। श्री राम लीला कमेटी और बाला जी मित्र मंडल के सदस्य जगह को लेकर आपस में भिड़ गए।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जानकारी के मुताबिक इस झड़प में एक पक्ष से आरती चितकारा (55), नवीन चितकारा (55), आकाश (31) व दूसरे पक्ष के संदीप सभ्रवाल (55) व हिमांशू (27) हिंदी बाजार निवासी घायल हुए हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

मंदिर में लंगर लगाने को लेकर दो पक्षों में झड़प, महिला समेत 5 लोग घायल
मंदिर में लंगर लगाने को लेकर दो पक्षों में झड़प, महिला समेत 5 लोग घायल

लंगर लगाने को लेकर रोका जा रहा

घायल आरती चितकारा निवासी सलेम टाबरी ने बताया कि वह रामलीला कमेटी, दरेसी मैदान की सदस्य हैं। वह पिछले 8 सालों से हनुमान मंदिर दरेसी में मंगलवार और शनिवार को लंगर लगाने की सेवा करती है, लेकिन पिछले एक महीने से कमेटी के प्रधान व अन्य सदस्यों की तरफ से उन्हें लंगर लगाने को लेकर रोका जा रहा था।

महिला का आरोप है कि कमेटी के प्रधान दिनेश मरवाहा की तरफ से उन्हें यह कहा गया कि अगर उन्हें मंदिर में लंगर लगाना है, तो वह लिखित रूप में कमेटी के सभी सदस्यों से इसकी मंजूरी ले।

मंदिर में लंगर लगाने को लेकर दो पक्षों में झड़प, महिला समेत 5 लोग घायल
मंदिर में लंगर लगाने को लेकर दो पक्षों में झड़प, महिला समेत 5 लोग घायल

बहसबाजी के बाद हाथापाई

महिला ने कहा कि मंदिर में लंगर लगाने के लिए किसी तरह की मंजूरी की जरूरत नहीं पड़ती और न ही किसी ने कोई मंजूरी यहां दी। इसी बात को लेकर शनिवार रात उनकी मंदिर कमेटी के सदस्यों से बहसबाजी हुई जो अचानक हाथापाई तक पहुंच गई।



















Leave a Comment