Punjab News: पंजाब के नए एडवोकेट जनरल मनिंदरजीत सिंह बेदी ने संभाला पद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मनिंदरजीत सिंह बेदी (Maninderjit Singh Bedi) ने आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पंजाब के एडवोकेट जनरल के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है। उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा बेदी को पंजाब का नया एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

बेदी इससे पहले पंजाब के अतिरिक्त एडवोकेट जनरल (New Advocate General) के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला से कानून स्नातक की पढ़ाई की है और पूर्व में पंजाब सरकार के प्रशासक जनरल एवं अधिकृत ट्रस्टी के पद का कार्यभार भी संभाल चुके हैं।

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann

जिम्मेदारी सौंपने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

पदभार ग्रहण करने के उपरांत, बेदी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) का आभार व्यक्त किया। इस पद पर समर्पित भाव से अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए बेदी ने कहा कि पंजाब के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए कानूनी मामलों में राज्य का प्रभावशाली प्रतिनिधित्व करना उनकी प्राथमिकता होगी।



















Leave a Comment