Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा 72 नशा तस्कर काबू; 8.8 किलोग्राम हेरोइन, 99 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत प्रदेश में नशों के संपूर्ण खात्मे के लिए शुरू किए गए “युद्ध नशों विरुद्ध” को 30वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने आज 72 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 8.8 किलो हेरोइन, 500 किलो गांजा और 99,410 रुपये की ड्रग मनी बरामद की।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस तरह, केवल 30 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 4,614 हो गई है। यह ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।

Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav

5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी बनाई

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ लड़ाई की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि 82 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने प्रदेशभर में 391 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके चलते पूरे राज्य में 49 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने आगे बताया कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 435 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की है।

435 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस द्वारा इस रणनीति के ‘डी-एडिक्शन’ हिस्से के तहत 5 व्यक्तियों को नशा छुड़वाने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया गया है।



















Leave a Comment