Viral News: पेट दर्द से परेशान युवक ने यूट्यूब देखकर खुद का किया ऑपरेशन, हालत गंभीर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मथुरा। Viral News: आज के समय में सोशल मीडिया लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। लोगों का आधे से ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बीतता है। लोगों को कोई भी जानकारी चाहिए तो वे सीधे गूगल बाबा के पास जाते हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मथुरा (Mathura) के वृंदावन (Vrindavan) में पेट दर्द से पीड़ित युवक ने ऐसी हरकत कर डाली, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। इस युवक ने यूट्यूब से देखकर खुद ही अपना ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के लिए वो मेडिकल से सुन्न करने का इंजेक्शन, ब्लेड और अन्य सामान लेकर आया।

पेट में 11 टांके लगाए

ऑपरेशन करने के बाद उसने पेट में 11 टांके भी लगाए। इसके बाद जब उसकी हालत बिगड़ी, तो वो दर्द से चीखने लगा। परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। राहुल ठाकुर ने बताया कि सुनरख निवासी चाचा राजा बाबू (32) पुत्र कन्हैया ठाकुर कई दिनों से पेट दर्द से परेशान थे।

वह कई बार डॉक्टरों से इलाज करा चुके थे, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। 18 साल पहले उनका अपेंडिक्स का ऑपरेशन हो चुका था, जिसके बाद से उन्हें बार-बार पेट दर्द की शिकायत रहती थी। लगातार दर्द से तंग आकर उन्होंने खुद ही अपना ऑपरेशन करने की ठान ली।

इंजेक्शन लगाकर खुद को सुन्न किया

राजा बाबू ने डॉक्टरों की तरह इंजेक्शन लगाकर खुद को सुन्न किया। इसके बाद सर्जिकल ब्लेड से अपना पेट चीर दिया। शुरुआत में दर्द का एहसास नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही दवा का असर खत्म हुआ वह तड़पने लगा। इस दौरान उसने पेट में 11 टांके भी लगा लिए।

इसके बाद भी दर्द से राहत नहीं मिली। वो जोर-जोर से चिल्लाने लगा। युवक की चीखें सुनकर परिजन दौड़े और उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में भर्ती कर लिया है और उसका इलाज जारी है।



















Leave a Comment