Punjab News: सीएम ने अधिकारियों से नशों को खत्म करने के लिए लगन और ईमानदारी से काम करने का किया आह्वान

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने आज पंजाब पुलिस सेवा (पी.पी.एस.) के नवपदोन्नत अधिकारियों को राज्य से नशों की लानत मिटाने के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

तकनीकी कैडर के 17 नव-पदोन्नत डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डी.एस.पी.) का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब नशों के खिलाफ एक जंग लड़ रहा है और पुलिस इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशामुक्त बनाने में पुलिस अधिकारियों की बड़ी भूमिका है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को नशों के अभिशाप से बचाना समय की मांग है।

पंजाब की शांति भंग करने की साजिशें

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब पुलिस को बुनियादी ढांचे की बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवा रही है और इसे वैज्ञानिक आधार पर आधुनिक बना रही है, ताकि कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संभाला जा सके। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण दुश्मन ताकतें पंजाब की शांति भंग करने की साजिशें रच रही हैं और इन चुनौतियों से निपटने के लिए यह जरूरी है कि पुलिस बल को जांच, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में समयानुसार अपडेट किया जाए।

Punjab News: सीएम ने अधिकारियों से नशों को खत्म करने के लिए लगन और ईमानदारी से काम करने का किया आह्वान

भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि पदोन्नति पाने वाले अधिकारी पंजाब पुलिस की पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा करने की शानदार विरासत को बनाए रखेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अपनी ड्यूटी पूरी तन्मयता के साथ निभाने के लिए कहा। उन्होंने उन्हें ज़मीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए समर्पण से काम करने का भी आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने आशा जताई कि पदोन्नत अधिकारी समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों की सहायता के लिए अपने पद का सदुपयोग करेंगे।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *