Crime News: हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन करती रही पति का इंतजार, मातम में बदली शादी की खुशियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बिहार। Crime News: शादी के घर में उस समय कोहराम मच गया तब हाथों में मेहंदी लगाएं दुल्हन अपने होने वाले पति के आने का इंतजार करती रही लेकिन वहां बारात नहीं पहुंच पाई।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मामला बिहार (Bihar) के बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड स्थित विरनौधा गांव का बताया जा रहा है यहां पर दुल्हन अपने जीवनसाथी का इंतजार कर रही थी, लेकिन बारात निकलने से पहले ही दूल्हे के दादा की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि दिनदयालपुर गांव निवासी विभाष कुमार की शादी विरनौधा गांव सपना कुमारी के साथ हुई थी। शादी की सारी रस्में हो चुकीं थी। दुल्हन अपने जीवनसाथी का इंतजार कर रही थी तभी खबर मिली कि दूल्हे के दादा सुरेश मंडल की मौत हो गई है। इसके बाद शादी का माहौल खुशियों से सन्नाटे में बदल गया।



















Leave a Comment