Jalandhar News: जालंधर के काला संघिया रोड पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 5 दुकानें सील, 20 निर्माणों का काम रोका, नोटिस जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) की टीम ने आज बस्तियात इलाके और काला संघिया रोड पर अवैध बनी दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने 20 अवैध निर्माणों को नोटिस जारी कर दिया, जबकि 5 अवैध दुकानों को सील कर दिया। इसमें कई अवैध निर्माण के खिलाफ आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने शिकायत भी की थी।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जालंधर (Jalandhar) के मेयर वनीत धीर के निर्देश पर बिल्डिंग ब्रांच लगातार अवैध निर्माणों पर कार्रवाई कर रहा है। बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने आज घास मंडी के पास श्मशानघाट के नजदीक 5 अवैध दुकानों को सील कर दिया। जबकि अवैध कालोनी में बन रहे निर्माण को रुकवा दिया।

जालंधर के काला संघिया रोड पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
जालंधर के काला संघिया रोड पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

5 दुकानों को नोटिस जारी

निगम टीम ने दशमेश नगर में अवैध रूप से बन चुकी 5 दुकानों को नोटिस जारी किया। इसके अलावा काला संघिया रोड पर स्मार्ट एक्लेव में अवैध निर्माण को नोटिस जारी किया है। निगम टीम के मुताबिक टैगोर इंटरनेशनल स्कूल के सामने अवैध निर्माण किया जा रहा था।

जालंधर के काला संघिया रोड पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
जालंधर के काला संघिया रोड पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

काला संघा रोड़ पर ही डीलर द्वारा बनाए गये चोपड़ा कॉलोनी में डबल स्टोरी रिहायशी तीन यूनिट का काम रोका और नोटिस दिया गया। इसी रोड पर दो डीलरों द्वारा बनाई गयी और बनाई जा रही अवैध चार दुकानों को नोटिस जारी किया गया है। राम शरणम आश्रम के नजदीक अवैध निर्माण को रोकते हुए सामान जब्त कर लिया गया।

जालंधर के काला संघिया रोड पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
जालंधर के काला संघिया रोड पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

गोडाउन को नोटिस जारी

आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा की शिकायत पर कलेर इलेक्ट्रॉनिक के सामने काला संघा रोड़ पर नक्शे के विपरीत निर्माण को लेकर नोटिस देकर काम रुकवाया गया। इसके अलावा काला संघा रोड़ पर अवैध 3 रिहायशी यूनिट और बनाए गये गोडाउन को नोटिस जारी किया गया है।

जालंधर के काला संघिया रोड पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
जालंधर के काला संघिया रोड पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई


















Leave a Comment